टैम्पो चालक ने ट्रैफिक पुलिस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया

कोपागंज मऊ (राष्ट्र की परम्परा )गाजीपुर तिराहे पर तैनात पुलिस व ट्रैफिक पुलिस द्वारा आये दिन टेम्पू चालको का उत्पीड़न किये जाने से नाराज सभी टेम्पो चालको ने अपना वाहन कोपागंज स्थित बापू इंटर कालेज के खेल मैदान में खड़ी कर जिलास्तरीय पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेवाजी कर विरोध प्रदर्शन किया । सभी टेम्पो चालको का कहना था कि जबरदस्ती हम सभी की गाड़ियों को पकड़ पूरे दिन रोक लिया जा रहा है और देर शाम 2 से 5 हजार रुपये चालान के नाम पर लेकर छोड़ा जा रहा है । अगर हम सभी का उत्पीड़न किया जाना नही रुका तो बड़ा आंदोलन होगा । इस टेम्पो चालको के अचानक हड़ताल किये जाने से जिलामुख्यालय जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी ।
जिला मुख्यालय के गाजीपुर तिराहे पर तैनात पुलिस के जवान व ट्रैफिक पुलिस वालों द्वारा आये दिन दर्जनो से अधिक टेंपो चालकों का जबरदस्ती मोबाइल द्वारा चालान काटने वह उनकी गाड़ियों को पकड़ कर तिराहे के पास स्थित बूथ पर पूरे दिन खड़ी कराने के बाद देर शाम को 2 से 5 हजार रुपये लेकर छोड़ने का आरोप लगाते हुए टेंपो चालकों ने मंगलवार को अचानक अपनी अपनी गाड़ियां कोपागंज थाना क्षेत्र के बापू इंटर कॉलज स्थित खेल मैदान में खड़ी कर पुलिस प्रशासन व ट्रैफिक पुलिस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया । सभी का कहना था कि हम लोग बड़ी मुश्किल से पूरे दिन में 2 से 4 सौ रुपये की कमाई बड़ी मुश्किल से कर पाते हैं। बावजूद इसके गाजीपुर तिराहा पर तैनात पुलिस के जवान व ट्रैफिक पुलिस द्वारा जबरदस्ती गाड़ियों को पकड़कर और रोक कर आए दिन चालान काटा जा रहा है । जबकि इसकी शिकायत कई बार जिले के आला अधिकारियों से की गई लेकिन किसी ने इस समस्या पर जरा भी ध्यान नहीं दिया । अगर उक्त तिराहे पर स्थित पुलिस व ट्रैफिक पुलिस द्वारा इसी तरह उत्पीड़न किया जाता रहा तो हम सभी को अपनी अपनी गाड़ियां घर पर खड़ी करनी पड़ जाएगी जिससे
हम सभी के परिवार का भरण पोषण होना भी मुश्किल हो जाएगा । अचानक टेंपो चालकों द्वारा हड़ताल किये जाने से मंगलवार की सुबह जिला मुख्यालय, दीवानी ,तहसील ,सहित अन्य स्थानों पर जाने वाले राहगीरों को काफी आवागमन में परेशानियां झेलनी पड़ी । विरोध प्रदर्शन करने वालो में टेंपो चालक संघ के अध्यक्ष पंकज पांडेय , विनोद कुमार सोनकर, जयचंद मौर्य, अनिरुद्ध मौर्य, दीपक सिंह, राकेश कुमार, सुसील राय, स्रवन सिंह, स्रवान यादव, दुर्गेश त्रिपाठी, सुमित कुमार, अतुल कुमार, प्रिंस कुमार, अमर कुमार, मोनू यादव, सहित अनेको रहे ।

Editor CP pandey

Recent Posts

डायल 112 की चार नई गाड़ियों को एसपी ने दिखाई हरी झंडी, पत्रकारों संग की संवाद गोष्ठी

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की…

7 minutes ago

स्कूल चलो अभियान के तहत को लेकर जागरूकता रैली

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)प्राथमिक विद्यालय जयनगर नंबर -2 पर नायब तहसीलदार एवं थानाध्यक्ष ने अंक पत्र…

10 minutes ago

निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक, गुणवत्ता पर विशेष जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट सभागार में मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल/रोल प्रेक्षक अखिलेश सिंह…

13 minutes ago

AAP Rajya Sabha: राघव चड्ढा से छीना उपनेता पद, पार्टी ने सचिवालय को भेजा नोटिस

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को…

3 hours ago

Lucknow BKT Bulldozer Action: अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, हाई कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब (BKT) क्षेत्र…

5 hours ago

Ramayana Teaser Out: रणबीर कपूर बने भगवान राम, भव्य टीजर ने जीता फैंस का दिल

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। महीनों के इंतज़ार के बाद फिल्म रामायण का टीजर हनुमान जयंती…

5 hours ago