डायल 112 की चार नई गाड़ियों को एसपी ने दिखाई हरी झंडी, पत्रकारों संग की संवाद गोष्ठी

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में गुरुवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन परिसर से डायल 112 की चार नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर एसपी ने कहा कि आपातकालीन सेवाओं की त्वरित उपलब्धता पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। नई गाड़ियों के संचालन से घटनास्थल पर पुलिस की शीघ्र पहुंच सुनिश्चित होगी, जिससे आमजन को समयबद्ध, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण सहायता मिल सकेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि डायल 112 पर प्राप्त हर सूचना पर संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई की जाए।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन सभागार में जनपद के पत्रकारों के साथ प्रथम परिचयात्मक एवं संवादात्मक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, जनसुनवाई की प्रभावशीलता तथा सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
एसपी ने मीडिया को लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ बताते हुए कहा कि पुलिस और मीडिया के बीच सकारात्मक समन्वय, त्वरित एवं तथ्यात्मक सूचना के आदान-प्रदान तथा निष्पक्ष संवाद से न केवल अफवाहों पर नियंत्रण पाया जा सकता है, बल्कि आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने पत्रकारों से जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए रचनात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई।
अंत में उन्होंने आश्वस्त किया कि महराजगंज पुलिस आमजन की सुरक्षा, सेवा और विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करती रहेगी।

rkpshomnath

Recent Posts

सरकारी दस्तावेज बनवाना आसान या बड़ी मुसीबत? जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पर ध्यान देने की जरूरत

अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जन्म प्रमाण पत्र हो या मृत्यु प्रमाण…

5 hours ago

देवरिया खास में दो पक्षों के बीच तनाव!

घर में घुसकर पिस्टल दिखाने और मारपीट का आरोप, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के सामने…

6 hours ago

अयोध्या में शिवपाल यादव के स्वागत में उमड़ा समर्थकों का उत्साह, प्रभात नगर मोड़ पर हुआ भव्य अभिनंदन

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के जनपद आगमन…

21 hours ago

विहिप ने देवरिया में फूंका अभियान का बिगुल, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता पर रहेगा जोर

देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…

1 day ago

गोपालगंज की SDO डॉ. प्रेरणा सिंह पर SVU का शिकंज!

पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…

1 day ago