कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत पगरा पड़री स्थित पंचायत भवन पर ग्रामीणों को जल संरक्षण, प्रदूषित जल से बचाव तथा पीने योग्य पानी की जलापूर्ति हेतु पाइप लाइन योजना की जानकारी दी।
मंगलवार को लखनऊ से आई टीम के जिला कोआर्डिनेटर सचिन दुबे, प्रशिक्षकगण प्रशिक्षक प्रिंस पाण्डेय, राहुल चौधरी व राहुल कुमार ने जल संरक्षण के बारे में बताते हुए कहा कि शरीर में होने वाली अधिकतर बीमारी प्रदूषित जल या पानी की कमी से होती है। गर्भवती तथा धात्री महिलाओं को आहार व पेयजल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान जलजनित व संचारी रोगों पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को जानकारी दी। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि अशोक गोंड, रिशु, मालती देवी, मीरा देवी, शशिकला, लालमुनी, अंजनी देवी, हीरामती, लालपहाड़ी, वीरेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…
लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…
Ai निर्मित आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से बढ़ेगा आत्मविश्वास, कुछ राशियों को स्वास्थ्य और…
सुबह पानी से करें दिन की शुरुआत, मसल्स गेन के लिए कैलोरी और प्रोटीन पर…
‘रामायण’ को लेकर सोनी राजदान का बड़ा बयान, बोलीं- बड़े पर्दे पर ऐसा अनुभव पहले…
रूस-अमेरिका तनाव बढ़ा, मेदवेदेव की सैन्य प्रतिरोध की चेतावनी; रूसी तेल पर अमेरिकी दबाव से…