बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) जिला बहराइच क्षेत्र के मिहिंपुरवा में संचालित मेडिकल स्टोरों पर जिलाधिकारी के निर्देश पर औषधि निरीक्षक की टीम ने छापेमारी की है । औषधि निरीक्षक बहराइच राजू प्रसाद ने पांच दुकानों पर जांच की जिसमें चार नमूने लिए। औषधि निरीक्षक राजू प्रसाद ने बताया जिलाधिकारी बहराइच के निर्देश पर मिहिंपुरवा में मेडिकल स्टोरों पर औचक छापेमारी की गई है । इसके तहत शुक्रवार को पांच दवा की दुकानों पर औचक निरीक्षण की कार्रवाई की गई। इस दौरान दवाओं के लिए जरूरी लाइसेंस, रखरखाव, एक्सपायरी तिथि की दवाएं और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठानों से अधोमानक स्तर की दवाएं होने के संदेह में जांच के लिए सैंपल भी लिया गया। औचक छापेमारी के दरमियान एसडीएम सहित मिहिंपुरवा थाना प्रभारी निरीक्षक भी मौजूद है ।
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पावन Eid al-Fitr के अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पावन चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के…
वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के प्रतिष्ठित Uday Pratap College में शुक्रवार सुबह उस वक्त…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में शुक्रवार सुबह को मौसम ने अचानक करवट…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…