Categories: Uncategorized

पुलिस अधीक्षक ने मोहर्रम के दृष्टिगत शहर में किया पैदल गश्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ) त्यौहार मोहर्रम के दृष्टिगत जनपद देवरिया में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर द्वारा रविवार को शहर क्षेत्र में थाना कोतवाली पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख मार्गों सुभाष चौक, सिविल लाइन, कचहरी चौराहा, रोडवेज आदि, ताजिया जुलूस मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों तथा धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर आपसी समन्वय एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक ने थाना कोतवाली प्रभारी को निर्देशित किया कि सभी चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या अप्रिय घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया की सतत निगरानी की जाए ताकि कोई भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न हो।
पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करना तथा अपराध व अराजक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखना रहा।
पुलिस अधीक्षक देवरिया ने नागरिकों से अपील की कि वे मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं पारंपरिक तरीके से मनाएं, प्रशासन को सहयोग करें एवं किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
पुलिस अधीक्षक द्वारा मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत रोडवेज पर वाहनों की चेकिंग भी की गई। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट उपयोग तथा निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने हेतु जागरूक किया गया।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुर्गेश कुमार सिंह, यातायातय प्रभारी देवरिया गुलाब सिंह और पीआरओ एसपी डा महेंद्र कुमार मौजूद रहें ।

rkpshomnath

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

20 minutes ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

6 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

6 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

6 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

6 hours ago