शतचंडी महायज्ञ में नारद मोह लीला के साथ शुरू हुआ मंचन

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेंहदूपार गांव में चल रहे शतचंडी महायज्ञ में प्रथम दिवस श्री रामलीला का प्रारंभ नारद मोह लीला के मंचन के साथ हुआ। ओनियेश्वर महादेव अवधधाम आदर्श रामलीला मंडली द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है। दिन में वृंदावन धाम से पधारी हुई साध्वी शिवांजली मिश्रा द्वारा कथा का रसपान कराया जाता है। रामलीला के पहले दिन रामलीला मंडली द्वारा नारद मोह और नारद ऋषि द्वारा भगवान विष्णु को श्राप दिया जाने का मनमोहक मंचन किया गया।
सर्वप्रथम विघ्नहर्ता भगवान गणेश की मनमोहक झांकी निकाली गई। उसके बाद कलाकारों ने दिखाया कि नारद ऋषि को महाराज दक्ष श्राप देते हैं कि आप दो घड़ी से ज्यादा एक जगह पर नहीं रुक सकते हैं। इस पर नारद ऋषि तपस्या करने लगते हैं। नारद ऋषि की तपस्या से इन्द्र को अपने सिंहासन का डर सताने लगता है। कामदेव से तपस्या भंग कराने की कोशिश करते हैं लेकिन कामयाब नही होते हैं। तपस्या पूर्ण होने के बाद नारद को घमंड हो जाता है। नारद के घमंड को तोड़ने के लिए भगवान विष्णु माया रचते हैं। विश्वमोहिनी का स्वयंबर रचाया जाता है। विश्वमोहिनी से शादी के लिए नारद ऋषि भगवान हरि से अपने जैसा रूप मांगते हैं। भगवान विष्णु उनको एक बंदर का रूप दे देते हैं। जब नारद ऋषि स्वयंवर में जाते हैं तो उनको ज्ञात होता है कि उनको भगवान विष्णु ने बंदर का रूप दे दिया है। ऐसे में क्रोधित होकर नारद ऋषि भगवान विष्णु को श्राप देते हैं कि यही बंदर एक दिन आपकी मदद करेगा। मोहभंग होने के बाद नारद भगवान विष्णु से क्षमा मांगते हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

5 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

5 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

5 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

6 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

6 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

6 hours ago