बलिया( राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बैठक की। बैठक का उद्देश्य महिलाओं को आजीविका से आत्मनिर्भर बनाना है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद से ऐसी एक हजार महिलाएं चिन्हित की गई है। जिन्हें आजीविका से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभागार में उपस्थित महिलाओं से इस संबंध में चर्चा की और उनसे पूछा कि वह किस कार्य को करने में सक्षम है। महिलाओं ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि वह सिलाई कढ़ाई, सब्जी की दुकान लगाना, परचून की दुकान लगाना, ब्यूटी पार्लर चलाना आदि कार्य करने में सक्षम है। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने महिलाओं को पठन-पाठन तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने को कहा क्योंकि इससे न केवल उनका आत्मविश्वास पड़ेगा बल्कि रोजगार के नए अवसर भी लब्ध होंगे ।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा, जिला विकास अधिकारी ,जिला प्रोवेशन अधिकारी के अतिरिक्त महिलाएं भी उपस्थित थी।
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…