सपाइयों ने निकाली श्रद्धांजलि यात्रा

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
वृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में बरहज बाईपास से पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की श्रधांजलि यात्रा निकाली।
10 किलोमीटर की यह श्रधांजलि यात्रा बरहज बाईपास से शुरू होकर सम्पूर्ण बरहज नगर में भ्रमण के बाद समाप्त हुई। श्रधांजलि यात्रा में लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा कि माननीय मुलायम सिंह यादव गरीबों, किसानों, मजलूमों, मजदूरों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों के हितैषी थे। करोड़ों लोगों की भावनाएं .नेता जी से जुड़ी हुई थी हमेशा से सामाजिक समरसता के पैरोकार थे। उन्होंने हमेशा से अमीरी व गरीबी की खाई को पाटने का कार्य किया था। हम सभी समाजवादी लोग उनके निधन पर श्रधांजलि अर्पित करते हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह हम सभी समाजवादियों के प्रेरणा के स्रोत थे। नेता जी के निधन के बाद समाजवादी पार्टी ही नही अपितु सभी दलों के कार्यकरता एवं नेताओ ने श्रधांजलि अर्पित की है। नेता जी ने गरीबों, किसानों व जवानों के लिए ऐतिहासिक कार्य किये हैं। संबोधित करते हुए सपा नेता अनूप मद्देशिया ने कहा कि नेता जी ने हमेशा कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का कार्य किया। मुख्यमंत्री रहते हुए व्यापारियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई। उन्होंने ही व्यापारियों के हित मे इंस्पेक्टर राज को खत्म किया। नेता जी ने आजीवन गरीबों, मजलूमों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों,अल्पसंख्यकों, किसानों,छात्रों, महिलाओं, मजदूरों, कर्मचारियों, जवानों, के हित मे कार्य किये। इस दौरान समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रणवीर यादव, सछास के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज यादव, हरेराम चौधरी, प्रेम चौधरी, राजन गुप्ता, रमाकांत मधेसिया, राजेश ठाकुर,अजय यादव, वसिष्ठ यादव, रामाधार यादव, विकास यादव, हरिओम लाला, अमित प्रधान,अभिनव यादव, इमामुद्दीन खान, राजेश यादव प्रधान, गोपी यादव,महन्थ यादव, विपिन सिंह, गोलू,सुरेश राजभर, रोहित मधेसिया, नवनीत रावत,सोनू, अजय यादव, अभय यादव, राजेंद्र यादव, प्रेम चौधरी, गब्बर यादव, अभिनव यादव,राजन भुर्जी, राजेश यादव, राहुल चौरसिया, अजय गुप्ता, मनिष रावत आदि लोग रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कड़ी सुरक्षा के बीच निकला सातवीं का गोल, जय महावीर के जयघोष से गूंजा सिकंदरपुर

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) महावीरी झंडोत्सव के तहत शुक्रवार की रात सिकंदरपुर नगर में…

1 hour ago

कटहल नाला, मेडिकल बाईपास और बाढ़ शरणालय का डीएम ने किया औचक निरीक्

लापरवाही पर फटकार, विकास कार्यों में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश बलिया(राष्ट्र…

2 hours ago

सावन से पहले डीएम-एसपी ने बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

व्यवस्थाओं का लिया जायजा देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर…

2 hours ago

मंदिरों की सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए ‘सनातन बोर्ड’ गठन की मांग

, समाजसेवियों ने उठाई आवाज जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवी सनी कपाही, टीम "मे आई…

22 hours ago

बीबीएयू में 14 जुलाई से शुरू होगी स्नातक प्रवेश प्रक्रिया, 27 पाठ्यक्रमों की 1528 सीटों पर होगा प्रवेश

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

1 day ago

डीएम ने उर्वरक वितरण व्यवस्था की समीक्षा की, तीन दिन में समितियों तक खाद पहुंचाने के निर्देश

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार…

1 day ago