पुत्र ही निकला पिता का हत्यारा, नामजद दस लोगों को मिला जीवन दान

गोरखपुर पुलिस की निष्पक्ष जांच व सीनरी क्रिएशन और साइंटिफिक तरीके से असल हत्यारे तक पहुंची पुलिस

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l
अपराधी चाहे कितना ही शातिर क्यों ना हो वह पुलिस की पकड़ से बच नहीं सकता है, गोरखपुर के एसएसपी राज करन नैय्यर की सूझबूझ एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा अनुराग कुमार की निष्पक्ष जांच में सामने आया कि 65 वर्षीय मृतक राजेंद्र यादव की हत्या उसके अपने ही पुत्र धर्मेंद्र यादव ने की थी। पुलिस ने इस संबंध में धर्मेंद्र यादव की तहरीर पर 10 नामजद समेत चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन कर रही थी।
घटना के सीन रीक्रिएशन और साइंटिफिक तरीके की जांच में पुलिस ने पाया कि मृतक राजेंद्र यादव की हत्या उसके किसी करीबी ने ही की थी, इसी एंगल पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। आखिरकार पुलिस मृतक राजेंद्र यादव के पुत्र धर्मेंद्र यादव को पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने घटना कबूल की पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब रहती थी, वह काफी दिन से घर पर ही रह रहा था उसके पिता द्वारा बाहर जाकर पैसे कमाने हेतु डाटा फटकार जा रहा था जिस बात से नाराज होकर उसने कुल्हाड़ी से मार कर अपने पिता की हत्या कर दी और खुद वादी बनाकर गांव के ही अन्य लोगों के विरुद्ध हत्या करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने चौरी चौरा पर प्रार्थना पत्र देखकर मुकदमा दर्ज कराया था।
घटना का खुलासा पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसएसपी राज करन नय्यर ने किया, उन्होंने बताया कि पुलिस की निष्पक्ष जांच की वजह से घटना का सही खुलासा हुआ है और 10 निर्दोष लोगों को बचाने में पुलिस ने सफलता हासिल किया है।
घटना का खुलासा करने वाले में चौरीचौरा थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ,उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह ,उपनिरीक्षक अनिश सिंह ,उप निरीक्षक रजनीश मिश्रा, उपनिरीक्षक अभिषेक यादव ,कांस्टेबल आजाद अली, विकास सिंह, हेमंत, महिला कांस्टेबल शाहीन परवीन शामिल रही।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

धान बेचने से पहले जान लें नया रेट, सरकारी खरीद में ₹72 प्रति क्विंटल बढ़ा MSP

यूपी में धान खरीद की तैयारी तेज, किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSP; रजिस्ट्रेशन जरूरी…

9 hours ago

105 साल की मां की मौत के बाद खुला रिश्तों का कड़वा सच, संपत्ति विवाद में पहुंची पुलिस

मां का शव घर में पड़ा था, छह बेटियों में छिड़ा संपत्ति का संग्राम; पुलिस…

9 hours ago

विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा

विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा मसौढ़ी/पटना…

9 hours ago