भूमि विवादों को चिन्हित कर अविलंब करे कार्यवाही: एसपी

एसपी द्वारा पेंडिंग विवचनाओं की गहन समीक्षा कर विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किये जाने के क्रम में थाना मुहम्मदाबाद में पुलिस अधीक्षक इलामारन द्वारा समीक्षा गोष्ठी (अर्दली रूम) किया गया जिसमें मुहम्मदाबाद सर्किल के समस्त थानें (थाना मुहम्मदाबाद, चिरैयाकोट व रानीपुर) के विवेचकगण उपस्थित रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पेंडिंग विवचनाओं की गहन समीक्षा कर विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा विभिन्न बिन्दुओं क्रमशः भूमि विवाद, साम्प्रदायिक विवादों के चिन्हीकरण एवं कृत कार्यवाही, भूमि विवादों के चिन्हीकरण एवं कृत कार्यवाही, लम्बित विवेचनाओं, सीएस/एफआर, गैंगेस्टर के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, जनशिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण, अपराध कार्य प्रणाली ब्यूरो की प्रगति, टाप 10/सक्रिय अपराधियों इत्यादि के सम्बन्ध में गहन समीक्षा की गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक द्वारा पूछताछ करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही साथ जनपद के शांति/सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा की गई तथा प्रत्येक छोटी-छोटी घटना को गम्भीरता से लेने तथा उसका निराकरण कराने, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए, संवेदनशील स्थलों तथा धार्मिक स्थलों के आस-पास नियमित रुप से पैदल गस्त किये जाय, दंगा नियन्त्रण उपकरणों को तैयारी की हालत में रखें जाय, संवेदनशील स्थानों पर आवश्यकतानुसार विशेष नजर रखी जाय तथा जनता/जनप्रतिनिधियों के साथ व्यवहार अच्छा बनायें रखें। सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि बनाये रखे तथा आपत्तिजनक/भ्रामक पोस्टों पर विधिक कार्यवाही करते हुये समय से खण्डन किया जाय। यातायात नियमों के उल्लंघन, काली फिल्म, प्रेशर हार्न आदि के विरुद्ध चेकिंग करायी जाए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद शीतला प्रसाद पांडेय, मुहम्मदाबाद सर्किल के समस्त थाना प्रभारी सहित थानें के समस्त उपनिरीक्षक उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर फोकस, देवरिया में पुलिस ने सुबह से संभाला मोर्चा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…

49 minutes ago

यूपी 2027 की जंग का काउंटडाउन शुरू! टिकट, सहयोगी और संगठन पर भाजपा का बड़ा मंथन

यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…

1 hour ago

मां दुर्गा का वाहन सिंह ही क्यों बना? जानिए तपस्या और शिव-कृपा से जुड़ी अद्भुत कथा

लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…

2 hours ago

20 सितंबर का राशिफल: किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को स्वास्थ्य में बरतनी होगी सावधानी

Ai निर्मित आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से बढ़ेगा आत्मविश्वास, कुछ राशियों को स्वास्थ्य और…

3 hours ago

हाइड्रेशन से लेकर प्रोटीन तक, शरीर को फिट रखने के लिए सुबह से रात तक अपनाएं ये आदतें

सुबह पानी से करें दिन की शुरुआत, मसल्स गेन के लिए कैलोरी और प्रोटीन पर…

3 hours ago

राम-सीता और रावण की कहानी का नया अंदाज, सोनी राजदान ने बताया क्यों खास है ‘रामायण’

‘रामायण’ को लेकर सोनी राजदान का बड़ा बयान, बोलीं- बड़े पर्दे पर ऐसा अनुभव पहले…

4 hours ago