बेटे ने पिता के साथ मारपीट कर पिता को किया घायल

जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
झोपड़ी के ऊपर से बिजली का केबिल निकालने का विरोध करने पर बेटे ने पिता के साथ मारपीट कर ईंट से हाथ कुचल दिया।बैसरा के हरिपाल नें थाने में प्रार्थना पत्र देकर बेटे सोनू पर कारवाई की मांग की। बताया रविवार रात 8 बजे वह अपनी झोपड़ी में लेटा था,तभी बेटा सोनू बिजली की केबिल लाया और झोपड़ी के ऊपर से डालने लगा। आग लगने की संभावना को देखते हुए उसने मना किया तो गाली गलौज करने लगा, हाथ से केबिल हटाने की कोशिश की तो धमकी दी तेरे हाथ ही नहीं रखेंगे और मारपीट करने लगा।पास में रखी ईंट उठाकर मुझे पकड़ लिया और ईंट से मेरा हाथ कुचल दिया।चीखने चिल्लाने पर धमकी देकर भाग गया। बताया सोनू पहले भी तीन-चार बार मारपीट कर चुका हैं। थाना प्रभारी अवधेश सिंह सेंगर ने बताया वह अभी बाहर हैं थाने पहुंचने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

rkp@newsdesk

Recent Posts

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

12 minutes ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

17 minutes ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

28 minutes ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

43 minutes ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

57 minutes ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

1 hour ago