फागुन–चैत की बज उठी शहनाई: वसंत, होली और आम्रकुंज की अमराई का काव्य उत्सव

भारतीय ऋतुओं में वसंत ऋतु केवल मौसम नहीं, बल्कि जीवन में नवचेतना का उत्सव है। फागुन–चैत के आते ही खेत-खलिहान, बाग-बगीचे, वन-उपवन और जन-मन—सब उल्लास से भर उठते हैं। इसी अनुभूति को शब्दों में ढालती यह कविता फागुन चैत की बाज उठी शहनाई प्रकृति, होली और मानवीय संवेदना का सुंदर संगम प्रस्तुत करती है।

ये भी पढ़ें –🔴 17 फरवरी मंगलवार का राशिफल 2026: हनुमान कृपा से किन राशियों को लाभ, किन्हें बरतनी होगी सावधानी?

विद्यावाचस्पति डा० कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’

विद्यावाचस्पति डा० कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’

फागुन–चैत की बज उठी शहनाई

कविता
लखपेड़ा बाग आमों की है बौराई,
वसन्त ऋतु आम्रकुंज की अमराई,
बौरों की भीनी भीनी ख़ुशबू महके,
फागुन, चैत की बज उठी शहनाई।
पतझड़ बीत गया है शिशिर का,
मधुमास की बेला चमेली महकी,
होली के गीत और राग रंग बरसें,
वन उपवन कोयलिया हैं चहकें।
नीम,पीपल, वटवृक्ष,गूलर, महुआ,
पेड़ों में नव नूतन किसलय कोमल,
गुलाबास, गुलखैरा, गुलाब खिल रहे,
नींबू,नारंगी रंग रंगीले अनार फल रहे।
होलिकादहन, फगुवा गायन वादन,
ढोल, मंजीरा, झाँझ और ढप थापें,
युवक, युवतियाँ, बच्चे बूढ़े सब नाचें,
होली के रंग गुलाल अबीर लगा खेलें।
आदित्य बसन्त ऋतु सुहानी आई,
खिल उठी आम्रकुंज की अमराई,
मन मयूर उमंगित हो नृत्य कर रहा,
हृदय में अनुभूति हो रही तरुणाई।
विद्यावाचस्पति डा० कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’
विश्लेषण और महत्व

ये भी पढ़ें – इतिहास में आज का दिन: 17 फरवरी का गौरव

यह रचना फागुन चैत की बज उठी शहनाई के भाव से वसंत का स्वागत करती है। आमों की बौर, कोयल की कूक, होली का फगुआ, ढोल-मंजीरे की थाप—सब मिलकर ग्रामीण भारत की जीवंत तस्वीर रचते हैं। कविता में प्रकृति के साथ समाज, संस्कृति और उत्सव का समन्वय पाठक को सीधे अनुभूति से जोड़ता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

Mau News: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन, DM को सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का गुस्सा…

52 minutes ago

Mau SP Review Meeting: एसपी कमलेश बहादुर ने कानून व्यवस्था की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नवागत पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों…

1 hour ago

Maharajganj News: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस की सख्ती

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान…

1 hour ago

Maharajganj Fraud Case: नकली सोना बेचकर ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, नकद व आभूषण बरामद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

2 hours ago

Gorakhpur AI Workshop 2026: “AI for All” कार्यशाला के लिए पंजीकरण शुरू, विद्यार्थियों को मौका

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल से सशक्त बनाने के उद्देश्य से…

2 hours ago

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

11 hours ago