सचिव ने दंपति के मनमुटाव को दूर कर मंगल कामना के साथ दी विदाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के द्वारा प्री-लिटिगेशन स्तर पर एक प्रार्थना पत्र जिसका निस्तारण जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिय देवेन्द सिंह के कुशल मार्गदर्शन में व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार तिवारी के नेतृत्व में मध्यस्थ, अशोक कुमार मिश्र के द्वारा कराया गया। 09.10.2024 को नुरैन अन्सारी ग्राम-मेहरौना थाना-लार जिला देवरिया का प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के कार्यालय के माध्यम से सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया मनोज कुमार तिवारी के समक्ष आया। प्रकरण में प्रार्थी नुरैन अन्सारी की शादी खुशबू खातुन पुत्री खलकुल्लाह अंसारी ग्राम, पोस्ट व थाना-पकड़ी जिला-बलिया निवासी के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ सम्पन्न हुआ था। नुरैन अन्सारी व खुशबू खातुन से एक पुत्री पैदा हुुयी। पुत्री के पैदा होने पर प्रार्थिनी व उसके पति के साथ मनमुटाव हो जाने के कारण दोनो अलग-अलग जीवन व्यतित करने लगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के विधिक जागरूकता/साक्षरता कार्यक्रम सेे प्रेरित होकर 09.10.2024 को नुरैन अन्सारी ग्राम-मेहरौना थाना-लार जिला देवरिया के द्वारा एक प्रार्थना पत्र कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया में प्रेषित किया गया। जिसे सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी के कुशल नेतृत्व में कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्यस्थ, अशोक कुमार मिश्र के सहयोग से उभयपक्षो को बुलाकर वार्ता कराकर दोनो पक्षो को उनके बच्चों के प्रति जिम्मेदारियों उनके कर्तव्य व वैवाहिक जीवन के वचनो का बोध कराकर उनके मनमुटाव को दूर किया गया। सचिव ने कहा कि परिवार के साथ हर खुशी दुगनी हो जाती है। सबसे बड़ा धन है परिवार, सबसे अमूल्य धन है माँ-बाप। दोनो पक्षकारो को एक साथ वार्ता कराने के उपरान्त दोनो ने स्वेच्छा से साथ-साथ रहने पर अपनी सहमती बना ली और उन्हे फिर से नई जिन्दगी शुरू करने की मंगल कामना के साथ विदाई दी गई।

Karan Pandey

Recent Posts

आशा भोसले का निधन: सुरों की एक युग का अंत

दिग्गज गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने रविवार…

3 minutes ago

अमरनाथ यात्रा 2026: 3 जुलाई से शुरू, 28 अगस्त तक होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

जम्मू (राष्ट्र की परम्परा)। बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Amarnath Yatra…

3 hours ago

US-Iran Talks फेल: पाकिस्तान का पहला रिएक्शन, इशाक डार बोले—सीजफायर बढ़े

इस्लामाबाद/वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच हालिया वार्ता विफल होने के बाद…

4 hours ago

ईरान-अमेरिका वार्ता: शांति की उम्मीद या टकराव की तैयारी?

इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…

8 hours ago

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

17 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

18 hours ago