सम्पूर्णता अभियान समारोह का दूसरा दिन रहा छात्र-छात्राओं के नाम

मेरे देश की धरती सोना उगले जैसे उगलें हीरा मोती

धीरेन्द्र कुमार शर्मा संवादाता

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक जनपद कार्यक्रम अन्तर्गत नीति आयोग द्वारा निर्धारित सूंचकाकों के संतृप्तिकरण के उपरान्त कपूरथला में नवनिर्मित मल्टी परपज स्किल डेवलपमेन्ट ‘उत्थान’ (आडिटोरियम) में 02 से 06 अगस्त तक आयोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों एवं अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई।विकास खण्ड फखरपुर अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय शरदपारा के छात्र-छात्राओं द्वारा ये धरती अपनी ये आसमां हमारा, जलवा-जलवा तथा भगवान श्री कृष्ण पर आधारित नाटक की प्रस्तुति ने दर्शकों का मनमोह लिया। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय अजीजपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत फ्री फ्लो योगा एवं आर्टेस्टिक सोलो डांस तथा हमार देशवा सोनवा की चिरैय्या सामूहिक गान की दर्शकों द्वारा मुक्तकंठ से सराहना की गई। नगर क्षेत्र के संविलियन विद्यालय काज़ीपुरा के छात्र-छात्राओं ने यह देश है वीर जवानों का देशभक्ति समूहगान तथा कविता पाठ को सुनकर मौजूद लोग भी अपने आप को वाह-वाह करने से रोक नहीं सके।
विकास खण्ड हुजूरपुर अन्तर्गत ब्लू बेल्स इवरग्रीन ताजपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा जाने नहीं देंगे तथा शहीद भगत सिंह पर आधारित नाटिका की प्रस्तुति को भी सराहा गया। ब्लाक तजवापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेहटाभया के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा व मेरे देश की धरती सोना उगले जैसे देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति ने आडिटोरियम में ऊर्जा का संचार कर दिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कवि संतोष सिंह द्वारा किया गया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, उपायुक्त एनआरएलएम धनंजय सिंह व परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण मनीष कुमार, बेसिक शिक्षा विभाग के लेखाधिकारी वीरेश वर्मा, बेसिक शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

5 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

5 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

5 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

5 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

6 hours ago