Categories: Uncategorized

सनातनियों ने पुतला दहन एवं प्रदर्शन यात्रा कर तहसील परिसर में घंटों दिए धरना

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय रेलवे परिसर से सनातन धर्म समाज द्वारा व्यापक एवं विशाल रूप में विरोध प्रदर्शन करते हुए सपा के सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला दहन तथा विशाल विरोध प्रदर्शन यात्रा दिलीप सिंह बघेल एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य व समाजसेवी नीरज शाही उर्फ बंटी शाही के नेतृत्व में निकाला । यह विशाल विरोध प्रदर्शन यात्रा रेलवे स्टेशन से चलकर बेलपार चौराहा होते हुए तहसील परिसर पहुंचा वहां रामजीलाल सुमन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन तथा नारेबाजी भी हुआ , तत्पश्चात उपजिलाधिकारी भाटपार रानी के अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार अभिजीत सिंह के हाथों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं महामहिम राष्ट्रपति को पत्रक देकर रामजीलाल सुमन के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की ।क्षेत्र निवासी ग्राम पिपरा बघेल दिलीप सिंह बघेल एवं ग्राम सभा पकड़ी बाबू निवासी नीरज कुमार शाही उर्फ बंटी शाही के नेतृत्व में 8 अप्रैल 025 को भाटपार रानी में यह विशाल विरोध प्रदर्शन एवं सनातन गौरव वैचारिक यात्रा रामजी लाल सुमन के विरोध में निकला।जो 8 अप्रैल मंगलवार रेलवे स्टेशन परिसर में सुबह 10:00 बजे से ही सभी लोग एकत्रित हो गए थे जिसके बाद विशाल विरोध प्रदर्शन करते हुए पदयात्रा करते हुए भाटपार रानी तहसील में जाकर संपन्न हुआ।
उक्त अवसर पर दिलीप सिंह बघेल,नीरज कुमार शाही उर्फ बंटी शाही , सूरज सिंह , अंकुश शाही , इंद्र विजय सिंह सनी , निर्मल सिंह , गोलू सिंह , बबलू सिंह बिसेन , सुभंजय सिंह , अमित सिंह चंचल , अखिलेश सिंह , ललित दीनानाथ सिंह , सूर्यदेव प्रताप शाही आदि लोगों उपस्थित रहे ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की जीत, आखिरी ओवर में गुजरात की हार

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। IPL के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात…

1 hour ago

Delhi-NCR Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, बारिश-तेज हवाओं का दौर जारी, IMD का नया अलर्ट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला…

1 hour ago

Israel-Iran War: इजरायल का बड़ा हमला तय! ईरान के स्टील, पेट्रोकेमिकल और ऊर्जा सेक्टर पर मंडरा रहा खतरा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य पूर्व में जारी Israel-Iran War के बीच तनाव चरम…

2 hours ago

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

13 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

13 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

13 hours ago