डीएम ने की जल जीवन मिशन के योजनाओं की समीक्षा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के तहत संचालित निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम से संचालित परियोजनाओं की जानकारी ली। अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि फेज–ll में जेएमसी की कुल 341 परियोजनाएं हैं, जिनके तहत 446 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं। इसी प्रकार फेज–lll में रिथविक कोया की 205 परियोजनाएं हैं, जिनसे 345 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं, जबकि रिथविक–कोया की 174 परियोजनाएं हैं और उनसे 302 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं।
उन्होंने तीनों कार्यदाई संस्थाओं से ट्यूब वेल, ओएचटी, पंप हाउस निर्माण सहित अन्य बिंदुओं पर हुई प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति में तेजी लाते हुए उन्हें पूर्ण करें। उन्होंने अगले एक माह का लक्ष्य निर्धारित करते हुए तीनों एजेंसियों को लक्ष्य के अनुसार कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने रिथ्विक और कोया की जनवरी, फरवरी और मार्च की प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए .05 प्रतिशत एलडी चार्ज लगाने लगाने का निर्देश दिया। कहा कि यदि परियोजना में अपेक्षित प्रगति नहीं होती है तो ब्लैक लिस्ट करने जैसे कड़े उपाय भी अपनाएं। जीएमसी और ऋत्विक–कोया को पाइप लाइन बिछाने के कार्य को तेज करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही हाइड्रो टेस्टिंग और सड़क अनुरक्षण के कार्यों को भी तेज करने हेतु कड़ा निर्देश तीनों एजेंसियों को दिया।
इस दौरान बैठक में एक्सईएन जल निगम आतिफ हुसैन, सहायक अभियंता जल निगम महेश चंद्र आजाद सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सड़क पर प्रदर्शन, सियासत में आरोप-प्रत्यारोप, लेकिन अनशन से दूरी क्यों? चुनावी पारदर्शिता और ए

अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…

18 minutes ago

त्योहार से पहले रेलकर्मियों की चमकी किस्मत, 78 दिन के बोनस को कैबिनेट की मंजूरी

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…

35 minutes ago

स्वच्छता में लापरवाही पर स्थायी लोक अदालत सख्त, सीएमओ समेत कई अधिकारियों को नोटिस

कसारा गांव में दोबारा मेडिकल कैंप लगाने, व्यापक सफाई और जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश…

39 minutes ago

यूट्यूबर ध्रुव राठी के वीडियो पर फिर उठा विवाद, धार्मिक भावनाओं और हर्जाने को लेकर अदालत में मांग

साकेत कोर्ट में मानहानि का मुकदमा, भगवान राम और माता सीता पर कथित टिप्पणी से…

56 minutes ago

गुजरात में डाक चौपाल मोबाइल थिएटर वैन अभियान का शुभारंभ

गाँव-गाँव तक पहुँचेंगी डाक विभाग की सेवाएँ, वित्तीय समावेशन और डिजिटल जागरूकता को मिलेगा बढ़ावा…

3 hours ago