दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर वृद्ध की निर्मम हत्या दहल उठा जनपद

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS)। कोतवाली देहात अंतर्गत शेख दहीर निवासी दुष्कर्म पीड़िता के 60 वर्षीय वृद्ध पिता की दिन रहे शाम को धारदार चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। इसके बाद बेखौफ हत्यारे बड़े आराम से फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम शेख दहीर के मजरा अरवनगंज निवासी राम गोपाल (60) बुधवार शाम समय 4:00 बजे के आसपास अपने आटा चक्की कारखाने पर बैठा हुआ था। जहाँ पर वृद्ध हत्या कर हत्यारे मौके से फरार हो गए। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय द्विवेदी व कोतवाल सत्येंद्र बहादुर सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना के अनुसार पत्नी तारा देवी अपने मायके में थी घटने की जानकारी मिलने पर पत्नी मौके पर पहुँची।
बताया जा रहा है। कि
मृतक के पुत्र भी घर पर नही थे। जघन्य हत्या की घटने से आहत परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। जिन लोगों के नाम परिवार के लोग बता रहे हैं। उनकी तलाश की जा रही है। मृतक वृद्ध की बेटी के साथ गांव के ही युवक ने एक वर्ष पूर्व दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें आरोपी जेल में बंद है , तथा मुकदमा में सुलह के लिए सभी दबाव बना रहे थे। सुलह न होने पर वृद्ध की बुधवार को हत्या कर दी गयी। बदमाशों ने वारदात को इतना भीभत्स अंजाम दिया पेट व गले में धारदार हथियार मारा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुरानी रंजिश में हत्या की गयी है। पत्नी तारा देवी ने दो लोगों को नामजद करते हुये मकदमा दर्ज कराया है। अभियुक्तों की तलाश जारी है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

आज का पंचांग : तिथि-नक्षत्र देखकर ही करें शुभ कार्य

आज का पंचांग: 11 फरवरी 2026, बुधवार | तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय की…

4 hours ago

आज का अंक ज्योतिष: कौन-सा मूलांक रहेगा सबसे भाग्यशाली

🔮 आज का अंक ज्योतिष: मूलांक 1 से 9 का विस्तृत भविष्यफल, जानें आज का…

4 hours ago

बेलसरा गांव में वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के निर्देशानुसार 9 फरवरी से 13 फरवरी तक…

5 hours ago

देवरिया में धारा 163 लागू: दो माह तक निषेधाज्ञा, कानून-व्यवस्था सख्त

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आगामी त्योहारों,…

6 hours ago

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कार्यशाला, बच्चों और युवाओं को साइबर सुरक्षा के लिए किया गया जागरूक

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)कलेक्ट्रेट सभागार में सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन…

6 hours ago