फत्तेपुर गांव व कुंडऊ बौडीहर जाने वाला मार्ग गड्ढे में तब्दील ,आवागमन बाधित

उतरौला, बलरामपुर ( राष्ट्र की परम्परा)। उतरौला से फत्तेपुर गांव व डुमरियागंज मुख्य मार्ग से ग्राम सभा कुंडऊ को जाने वाला डामर रोड पिछले कई वर्षों से जगह-जगह टूट कर गड्ढे में तब्दील हो गया है। ग्राम वासियों व राहगीरों को जान जोखिम में डालकर सफर तय करना पड़ता है।
इस जर्जर सड़क पर सभी का चलना दूभर है। रात के समय राहगीर फिसल कर चोटिल हो जाते हैं। शफीकुर्रहमान, मोहम्मद जाहिद खान, जफर खान, पप्पू, नासिर हुसैन, मौलाना किरातुउल्ला, पप्पू अंसारी, शमीम, साधु साहू, सुरेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, चिनके, मेराज अहमद, सईद अंसारी, समीर, हम्माद आलम, असलम पठान समेत दर्जनों ग्राम वासियों का कहना है कि मुख्य मार्ग से गांव तक जाने वाली यह दो किलोमीटर की लंबी सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। और इस सड़क की चौड़ाई भी बेहद कम है। आमने सामने से दो वाहन आने पर एक वाहन को सड़क से नीचे उतरना पड़ता है तभी दूसरा वाहन पास होता है।
सरकार द्वारा सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की बहुत सी घोषणाएं की हुई हैं, जिन पर विभागीय अधिकारी काम करने का दावा करते हैं। लेकिन, जो सड़कें पहले से ही पक्की हैं और गड्ढों में तब्दील हो रही है उनकी तरफ न तो सरकार के नुमाइंदों का ध्यान जा रहा है न ही विभाग के कार्यालयों में बैठे उच्च अधिकारियों का।
सड़कों की मरम्मत के लिए प्रति वर्ष करोड़ों रुपये का बजट विभागों में आता है। सड़कों की हालत को देखकर ऐसा लगता है यह बजट मात्र फाइलों में ही पूरा हो रहा है तथा सरकार का गड्ढा मुक्त सड़कों का अभियान भी दम तोड़ता हुआ नजर आ रहा है। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते कुंडऊ रोड गड्ढों में तब्दील हो चुका है। गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को जान का जोखिम बना रहता है।
यह सड़क उतरौला डुमरियागंज मुख्य मार्ग से कुंडऊ होते हुए जनपद सिद्धार्थनगर को भी जोड़ती है। सड़क पर गड्ढे होने के चलते राहगीर चोटिल व गाड़ियादुर्घटना ग्रस्त होते रहते हैं। इस रोड की चौड़ाई भी बहुत कम है, ऐसे में दो वाहनों का एक साथ निकलना दुर्घटना को दावत देना जैसा ही है। विभागीय अधिकारियों उक्त सड़क के गड्ढे को भरवाने की जहमत तक नहीं उठा रहे हैं। पिछले कई साल से इस टूटी हुई सड़क को चौड़ीकरण के साथ बनवाने की मांग ग्रामीण कर रहे हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

5 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

7 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

11 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

11 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

11 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

11 hours ago