11 सुकन्याओं के विवाह का संकल्प सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देने की पहल

पूर्वांचल भोजपुरी महोत्सव व व्यापार मंडल की बैठक

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। गुरवलिया बाजार स्थित एसपी पब्लिक स्कूल में पूर्वांचल भोजपुरी महोत्सव और व्यापारिक संगठन के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए 11 सुकन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी ली गई। पदाधिकारियों के चयन के साथ ही इस सामाजिक पहल को लेकर गहरी चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए एडवोकेट अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि पूर्वांचल भोजपुरी महोत्सव समाज के वंचित वर्ग के लिए निरंतर कार्य कर रहा है, इस बार समिति ने 11 सुकन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी ली है। यह विवाह कन्या के पिता के घर से ही होंगे ताकि दोनों पक्षों को सामूहिक विवाह में उत्पन्न होने वाली मानसिक असहजता से बचाया जा सके। पत्रकार अखिलेश्वर पांडेय ने इस पहल को स्पष्ट करते हुए कहा कि विवाह हेतु योग्य वर की खोज कन्या पक्ष द्वारा की जाएगी और विवाह की पूरी व्यवस्था, जैसे मंडप सजाना, बारात बुलवाना, बाइक, आभूषण, कपड़े और उच्च गुणवत्ता का गृहस्थी सामान, इन सभी खर्चों का जिम्मा संगठन पर रहेगा। संरक्षक आदित्य विशाल पाठक ने इस पहल को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए कहा कि यह काम समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से ही संभव हो सकेगा। समाज के हर वर्ग के लोग अगर मिलकर काम करें तो समाज में व्याप्त कई समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। बैठक में सर्वसम्मति से अधिवक्ता अखिलेश त्रिपाठी को अध्यक्ष, आदित्य विशाल पाठक (विद्यालय के निदेशक) और विनोद उर्फ गुड्डू यादव (व्यापार मंडल के अध्यक्ष) को संरक्षक चुना गया। धनंजय मिश्र और सोनू यादव को उपाध्यक्ष, नीरज लाल श्रीवास्तव और मृत्युंजय सिंह मोनू को मंत्री तथा राजेश राय को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में पारस जायसवाल, उपेंद्र गुप्ता, ओम प्रकाश पांडेय, बबलू जायसवाल, लक्ष्मण चौरसिया, अम्बिका शर्मा, मृत्युंजय पांडेय, प्रमोद यादव, सुनील गुप्ता, आशुतोष मिश्र, डा. शेषनाथ गुप्ता, मैनुद्दीन अंसारी, सत्यम शर्मा, जितेंद्र मिश्र, सोनू गुप्ता, संदीप गुप्ता, धमेंद्र सिंह, प्रधान अमावस यादव, सोनू शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Karan Pandey

Recent Posts

पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत परेड

493 महिला प्रशिक्षुओं ने ली शपथ कानून-व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l पुलिस…

16 hours ago

कलयुगी दामाद ने ससुराल में तिहरा हमला, पत्नी व सास की मौत, ससुर गंभीर

इलाके के बछईपुर गांव के छोटका पूरा में शनिवार की देर रात एक सनसनीखेज वारदात…

16 hours ago

रविप्रताप सिंह ने मोहन सेतु के निर्माण में देरी पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ अर्धनिर्मित मोहन सेतु…

17 hours ago

हिंदी विभाग को मिला नया नेतृत्व: प्रो. विमलेश मिश्र ने संभाली विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा तथा…

1 day ago

कुर्थीजाफरपुर : चेयरमैन के रिश्तेदारों को हुआ आवासीय पट्टा 39 साल बाद रद्द

जिलाधिकारी ने दिया कब्जा हटाने का आदेश मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कुर्थीजाफरपुर नगर…

1 day ago

होमगार्ड्स एनरोलमेंट–2025 परीक्षा का निरीक्षण, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएं

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा…

1 day ago