जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ नानपारा तहसील में समाधान दिवस

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) ! जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में तहसील नानपारा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिला अधिकारी डा. दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, उप जिला अधिकारी अजित परेश, पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा राहुल पाण्डे व अन्य अधिकारियों द्वारा आए हुए फरियादियों के समस्याओं की गंभीरता पूर्वक सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए गए।
नानपारा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 84 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 11 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्धत्ता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एस. के सिंह, जिला विकास अधिकारी महेंद्र पांडे, पीडीडीआरडीए पी. एन. यादव, तहसीलदार पियूष श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। इसी प्रकार तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 57 में 03, महसी में प्राप्त 22 में 04, पयागपुर में प्राप्त 151 में 13, कैसरगंज में प्राप्त 66 में 07 व मिहींपुरवा (मोतीपुर) में प्राप्त 43 में 02, प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

रविवार को किस राशि की चमकेगी किस्मत?

राशिफल 1 मार्च 2026: रविवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ, पढ़ें मेष से…

7 minutes ago

1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: ओटावा संधि से यूरो मुद्रा तक, इतिहास में दर्ज बड़े फैसले

1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – वैश्विक और राष्ट्रीय इतिहास1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ विश्व…

40 minutes ago

1 मार्च 2026 राहुकाल में भूलकर भी न करें ये कार्य

तिथि विवरणपंचांग 01 मार्च 2026 के अनुसार यह दिन फाल्गुन माह, शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि…

1 hour ago

भाटपार रानी से कनाडा तक: उज्जवल दीक्षित की ग्लोबल उड़ान

देवरिया के लाल उज्जवल दीक्षित ने रचा इतिहास: कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान में टॉप-5,…

6 hours ago

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

9 hours ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

9 hours ago