अनन्त पीठ आश्रम में गुरु पूर्णिमा श्रद्धा व आस्था के साथ मनाई गई
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) गुरुवार के दिन गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर योगीराज अनंत महाप्रभु के गुफा के समक्ष अनंत पीठ आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर आंजनेय दास महाराज द्वारा गुरुओ के चित्रपटो का वैदिक मंत्रो द्वारा आस्था व श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। आश्रम पर पधारे विद्वानआचार्य विश्राम शुक्ला, झारखंडे पांडे ,कृष्ण मुरारी तिवारी, प्रणव कुमार मिश्रा प्रधानाचार्य संस्कृत महाविद्यालय द्वारा विधि विधान से पूजन व आरती संपन्न कराया गया। पूजन कार्यक्रम के अवसर पर अनन्त पीठ पर गोरखपुर, देवरिया, सहित अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिष्य पहुंचकर गुरु पूजन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अनन्त पीठ आश्रम के प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें शिष्यों एवं शिक्षण संस्थाओं के शिक्षक कर्मचारी अन्य आगंतुकों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश दुबे, विजय कुमार निगम ,चंद्रभूषण पांडे, परशुराम पांडे ,सावित्री राय, डॉक्टर ओम प्रकाश शुक्ला, बलभद्र तिवारी, कृष्ण कुमार मिश्रा, उर्मिला मिश्रा, राधेश्याम तिवारी, कमलेश मिश्रा, पीयूष मिश्रा, अनमोल मिश्रा, कृष्ण मुरारी मिश्र, संजय कुमार मिश्रा, मानस मिश्रा, अनुपम मिश्रा, सुनील पांडे, रामनिवास उपाध्याय, संतोष मिश्रा, सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु व शिष्य गण उपस्थित रहे।
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के बहदुरा के बघौता गांव में शार्ट सर्किट से…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने शनिवार को कुशीनगर जनपद…
जीवन में प्रतिपल धैर्य रखकर अपनाकर्तव्य पालन निरंतर करना होगा,क्योंकि उचित समय आने पर हीकिसी…
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुवायां कोतवाली में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर राजेश कुमार का अचानक निधन हो जाने…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया,…
मधवलियां गौ सदन का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए सख्त…