देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जनता की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसुनवाई को प्रभावी बनाना, पारदर्शिता बढ़ाना और शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना रहा।थाना समाधान दिवस के दौरान प्रत्येक थाने पर राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।डेस्क सिस्टम के तहत हल्का प्रभारी और बीट पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की अलग-अलग डेस्क लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया।जिला स्तर पर कोतवाली थाना में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने स्वयं जनसुनवाई की। प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर दोनों विभागों की संयुक्त टीमें गठित कर संबंधित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।समाधान दिवस के दौरान जनपद भर में कुल 119 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 25 का तत्काल निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के समाधान के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें बनाकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने शिकायतों के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाई।
चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…
प्रदेश सरकार से हरसंभव मदद दिलाने का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मऊ नगर…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)जूरिस्ट्स फेडरेशन (जुरिस्ट्स फेडरेशन) के अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने संगठन के विस्तार,…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान घर…
लार रोड स्थित पैलेस में 12 अक्टूबर को होगा सामूहिक विवाह समारोह, प्रत्येक जोड़े पर…