देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शहर के सीसी रोड स्थित एक प्राइवेट कोचिंग सेंटर पर पौधरोपण किया गया।इस दौरान युवा छात्र छात्राओं को पौधा भी बांटा गया। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान एक पेड़ मां के नाम के जिला सह संयोजक आनंद प्रकाश शाही ने कहा कि यह अभियान आगामी 15 अगस्त तक चलेगा जिसमें युवाओं को वृक्ष लगाने के साथ साथ उसे बचाए रखने के लिए आगे आना होगा। निवर्तमान नगर महामंत्री दुर्गेश नाथ त्रिपाठी ने कहा कि वृक्षों को बचाना समाज की बड़ी जिम्मेदारी है। जिला मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी ने कहा कि जो पौधे लगाए जा रहे हैं उनकी समुचित सुरक्षा भी हो इस बात की जिम्मेदारी भी हमें निभानी होगी।
इस दौरान भाजपा नेता पंकज कुमार जायसवाल, कोचिंग सेंटर के प्रबंधक राजवीर वर्मा, इंजीनियर कमलदीप तिवारी शुभम मिश्रा, वीर वर्मा, रुद्रप्रताप सिंह, सत्यप्रकाश मिश्रा, जावेद आलम आदि उपस्थित रहे।
फोटो AI वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धर्म, अध्यात्म और संस्कृति की नगरी काशी में…
मिर्जापुर में शिक्षक पर 14 वर्षीय छात्रा से अशोभनीय हरकत का आरोप, स्कूल जाने से…
डीजल पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती, पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा शुल्क! 16 अक्टूबर…
Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…
फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…
कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…