क्षेत्रीय प्रबंधक ने औचक निरीक्षण में लिया सुविधाओं का जायजा, मचा हड़कम्प

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l परिवहन निगम बस यात्रियों को सुविधा देने के लिए लगातार प्रयासरत है, लेकिन फिर भी सरकारी बसों में सुविधाओं का टोटा लगा रहता है।आए दिन वीडियो वायरल होते हैं। कि कहीं कोई छतरी लेकर सफर कर रहा है, तो कहीं कोई रजाई ओढ़ कर जिससे विभाग की फजीहत होती रहती है।इसी से निपटने के लिए गुरुवार को क्षेत्रीय प्रबंधक ने अचानक कचहरी स्टेशन पर पहुंच कर, सुविधाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश देते हुए कमियां पाए जाने पर फटकार लगाई।
तस्वीरों में आपको बस स्टेशन पर घूम घूम कर बसों के अंदर जाकर जायजा लेते हुए, जो शख्स दिख रहे हैं यह परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पी के तिवारी हैं, विभाग पर आए दिन सवालिया निशान के मद्देनजर गुरुवार को जिन्होंने सुबह सवेरे कचहरी बस स्टेशन पहुंचकर, यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं का जमीनी हकीकत टटोला।बसों के अंदर जाकर सीट, खिड़कियां, दरवाजे और जरूरी चीजों को टटोल टटोलकर देखा और मौके पर ही संबंधित कर्मचारियों को जमकर फटकारा जैसे ही बस स्टेशन पर क्षेत्रीय प्रबंधक के पहुंचने की सूचना मिली फिर क्या था ,आनन-फानन में पूरा बस स्टेशन का सरकारी अमला दौड़ता हुआ नजर आया क्षेत्रीय प्रबंधक आगे आगे और पीछे-पीछे कर्मचारी दौड़ते नजर आए।
मीडिया से बात करते हुए कहा कि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा मुहैया कराना विभाग की जिम्मेदारी है, लेकिन विभाग के कुछ कर्मचारियों की लापरवाही से इस पर बट्टा लग रहा है।इसीलिए आज वह खुद एक सरप्राइज विजिट के तहत यहां पर पहुंचे थे, लेकिन कहीं से मीडिया की नजर उन पर पड़ गई और मीडिया ने उन्हें घेर लिया, उन्होंने कहा कि वह किसी को भी सूचना नहीं देना चाहते थे उन्होंने कहा कि, आगे भी उनका यह सरप्राइजिंग जारी रहेगा। इसलिए सभी कर्मचारी सचेत हो जाएं और अपने अंदर सुधार लाएं अगर कोई कमियां पकड़ी गई तो मौके पर ही सजा दी जाएगी और विभागीय कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 hours ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

4 hours ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

12 hours ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

22 hours ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

23 hours ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

2 days ago