क्षेत्रीय वन अधिकारी ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रेंज पर किया गया ध्वजारोहण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)।
78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर अब्दुल्ला गंज रेंज कार्यालय पर अमर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।वन‌ क्षेत्रीय अधिकारी पंकज कुमार साहू के नेतृत्व मे वन दरोगा वन रक्षक सहित वन कर्मियों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह के पावन पर्व पर ध्वजारोहण किया गया ।और वन क्षेत्राधिकारी पकंज कुमार साहू ने कहा कि आज हम स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। यह उस आजादी का जश्न है, जिसे हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने 200 वर्षों के संघर्ष के बाद प्राप्त किया था। इसी दिन ब्रिटिश हुकूमत की बेड़ियों में जकड़ी भारत मां को मुक्ति मिली थी। हम हमारे महान क्रांतिकारियों के बलिदान को याद कर उन्हें कोटि कोटि नमन करते हैं। इस दौरान भारत माता व अमर शहीदों के लिए नारे लगाए गये ‌और आजादी के इस महापर्व पर वन‌ कर्मियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।वन कर्मियों को सम्बोधित करते हुए डिप्टी रेंजर शम्भू नाथ यादव ने कहा कि आज हम सभी देशवासी वीर योद्धाओं के बलिदानो को याद कर 78वा स्वतंत्रता दिवस समारोह मना रहे है। उन्होंने कहा कि आजादी के इस महापर्व पर आइए हम सभी वन कर्मी व सभी देशवासी उनके आदर्शों व सिद्धान्तों को आत्मसात कर भारत को एक सुन्दर राष्ट्र बनाने की तरफ अग्रसर हो, तभी जाकर सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान, डिप्टी रेंजर शम्भू नाथ यादव,‌दिनेश पांडेय वन दरोगा , सुरेश कुमार, वन रक्षक मनोज सिंह, देव कुमार, सुरेश वर्मा सहित रेंज के वन कर्मी मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शिक्षक सुसाइड कांड: फर्जी नियुक्ति से बना साम्राज्य? निलंबित बाबू संजीव सिंह पर सेवा-विधि उल्लंघन के गंभीर आरोप

विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…

5 hours ago

रांची से उड़ी एयर एम्बुलेंस क्रैश की आशंका, दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…

5 hours ago

दैनिक अंक ज्योतिष: आज का मूलांक और भाग्यांक क्या कहते हैं?

दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…

5 hours ago

24 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में अमर हुए ये महान व्यक्तित्व

24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

5 hours ago

लखनऊ: 19 साल के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के किए टुकड़े

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…

5 hours ago

24 फरवरी राशिफल 2026: मंगलवार को हनुमान कृपा से किस राशि को लाभ, किसे सावधानी?

24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…

6 hours ago