छात्रा से बर्बरता: पटना में छह युवतियों ने बंधक बनाकर की मारपीट, चाकू मारकर किया घायल
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।राजधानी पटना में छात्रा के साथ हैवानियत की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एसके पुरी थाना क्षेत्र में छह युवतियों ने मिलकर एक कॉलेज छात्रा को बंधक बना लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपितों ने छात्रा को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, आरोपितों को पीड़िता के ब्वायफ्रेंड से उसके रिश्ते पर शक था। इसी शक के आधार पर उन्होंने एक सोची-समझी साजिश के तहत छात्रा को ‘खाने पर बुलाया’ और फिर बंधक बना लिया। छात्रा को कमरे में बंद कर पहले मारपीट की गई, फिर चाकू से हमला कर अधमरा कर दिया गया।
घटना के बाद किसी तरह पीड़िता ने खुद को बचाया और परिजनों की मदद से एसके पुरी थाने पहुंचकर पूरी वारदात की जानकारी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
एसके पुरी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित युवतियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल की जांच के साथ-साथ छात्रा का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।
पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है। घटना ने शहर में सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कॉलेज परिसर और युवाओं के बीच आपसी रिश्तों में बढ़ती हिंसा पर भी यह घटना चिंता का विषय बन चुकी है।
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…
ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच के दौरान…