Categories: Newsbeat

चार माह से गिट्टी में तब्दील पीडब्ल्यूडी मार्ग, 30 हजार लोगों की राह बनी जोखिम भरी

महराजगंज(राष्ट्र की परंपरा) बृजमनगंज ब्लॉक अंतर्गत बेलौही–ललाइन पैसिया पीडब्ल्यूडी मार्ग पर विभागीय लापरवाही राहगीरों पर भारी पड़ रही है। करीब चार महीने पहले सड़क निर्माण के नाम पर लगभग दो किलोमीटर तक बड़ी-बड़ी गिट्टियां डालकर काम अधूरा छोड़ दिया गया, जिससे यह मार्ग अब सड़क नहीं बल्कि दुर्घटनाओं का रास्ता बन चुका है।
सड़क पर बिखरी गिट्टियों के कारण बाइक व साइकिल सवार आए दिन फिसलकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। हालत यह है कि गिट्टियां फैलकर सड़क किनारे खेतों तक पहुंच गई हैं, जिससे किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग बेलौही, रायपुर पंडित, अमहवा टोला, मदरसा और जरौली होते हुए गोरखपुर–सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के ललाइन पैसिया से जुड़ता है। इस रास्ते से प्रतिदिन करीब 30 हजार लोग आवागमन करते हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक जैसे भारी वाहनों के गुजरने से सड़क किनारे गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे छोटे चार पहिया वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों में विभाग के प्रति भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र सड़क निर्माण पूरा नहीं किया गया तो किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कराने की मांग की है।
इस संबंध में अधीशासी अभियंता एडिसन सिंह ने बताया कि समस्या संज्ञान में है और जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराकर लोगों को राहत दी जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

दिशा बैठक में गूंजे बरहज के मुद्दे, श्वेता जायसवाल ने अधिकारियों के सामने रखीं प्रमुख मांगें

दिशा की बैठक में नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने उठाए जनहित के मुद्दे, पेयजल से…

19 minutes ago

बिहार पंचायत चुनाव: EBC आरक्षण पर बड़ा अपडेट, पंचायतवार आंकड़ों से तय होगा हिस्सा

बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण पर कवायद तेज, पंचायतवार तय हो सकता है हिस्सा…

31 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद बढ़ा दबाव, रीतब्रत समेत 10 TMC विधायकों को नोटिस

सांकेतिक कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी गुटीय विवाद के बीच पश्चिम…

44 minutes ago

पुलिस का जनसंवाद के जरिए सुरक्षित माहौल बनाने पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…

1 hour ago

नवजात की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर मांगा जवाब

सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…

1 hour ago

सर्वर में सेंध लगाकर 2.42 करोड़ उड़ाए, 58 बैंक खातों में पहुंची रकम

नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक, 2.42 करोड़ रुपये की साइबर ठगी497 लेनदेन के…

1 hour ago