संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)l भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा क्षेत्र संत कबीर नगर के प्रत्याशी निवर्तमान सांसद ई. प्रवीण निषाद ने शनिवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद परिसर से सैकड़ों वाहनों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन पत्र दाखिल कियाl इस दौरान पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर, अपना दल (एस) की अध्यक्षा अनुप्रिया पटेल सहित राजग के घटक दलों के नेता उपस्थित रहे।
भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल कर जुलूस पुनः कार्यक्रम स्थल जूनियर हाईस्कूल पहुंच सभा में तब्दील हो गयाl जहाँ उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि 2014 के पहले देश में भ्रष्टाचार वाली सरकार थीl सरकार के कई मंत्री घोटालों की वजह से जेल चले गए थे। लेकिन जब मोदी की अगुआई वाली सरकार 2014 में बनी तब से लेकर आजतक सरकार के किसी भी मंत्री पर घोटालों का दाग नहीं लगा। प्रधानमंत्री मोदी विकसित भारत की परिकल्पना पर कार्य करते हुए देश को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होने कहा कि देश विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना है, हमारा देश 2047 तक पूर्ण रूप से विकसित और शक्तिशाली होगा।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार देश की आस्था, परंपरा और विरासत को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पहले बीमारू राज्य हुआ करता थाl लेकिन जब से योगी आदित्यनाथ ने सरकार की कमान अपने हाथ में ली है तब से उत्तर प्रदेश चतुर्दिक विकास की तरफ बढ़ रहा है। आज उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र के बाद तेजी से समृद्धशाली राज्य के रूप में सामने आया है। आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है, जबकि 2017 के पहले यहां दंगाइयों का राज्य था। उत्तरप्रदेश में पहले दंगा हुआ करते थे लेकिन योगी जी की सरकार ने जो बेहतरीन माहौल बनाया, जो कानून व्यवस्था दी उसके चलते आज उत्तरप्रदेश में कहीं भी दंगा नहीं हुआ। बेहतर स्थिति में उत्तरप्रदेश को लाने वाले योगी जी की नीतियों ई खुश कारोबारी अब उत्तरप्रदेश में निवेश कर इसे और अधिक समृद्धशाली बना रहे है। केंद्र और प्रदेश की हमारी सरकार ने सड़क, स्वास्थ्य सुरक्षा पर काम कर सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास जीतने में सफल हुई है इसलिए आज जनता तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने जा रही है।
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…