गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। ऑल इंडिया जमात-उल कुरैश के यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष मो.कमर कुरैशी (राजू) व युवा कवि एवं शायर/साहित्यकार/कवि ई.मिन्नत गोरखपुरी के नेतृत्व में, ईद मिलादुन्नबी (स०) व गणेश चतुर्थी सकुशल संपन्न करने के लिये गोरखपुर शहर के प्रशासनिक अधिकारियों विशेष रूप से पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी एवं पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, निवर्तमान सीईओ कैटं अंशिका वर्मा, को स्मृति चिन्ह भेंट करके त्योहारों को सब कुशल संपन्न करने के लिए गोरखपुर की जनता की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया गया |
इस अवसर पर मो.कमर कुरैशी (राजू) ने कहा कि जिला प्रशासन सब की सेवा में तत्पर रहती है इसलिए उनके कामों की हौसला अफजाई करना हम सब की जिम्मेदारी है।
युवा कवि एवं शायर ई.मिन्नत गोरखपुरी ने कहा कि गोरखपुर शहर की जनता ने गंगा जामुनी तहजीब का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है, जिसकी जितनी भी सराहना की जाये वह कम होगी। इस अवसर पर मोहम्मद आजम लारी, मोहम्मद शाहिद अंसारी, असरार अहमद,फुरकान फरहत, गौतम गोरखपुरी आदि उपस्थित रहे।
प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…
सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…