Categories: Uncategorized

पुजारी ने प्राथना पत्र देकर लगाईं न्याय की गुहार,क्षेत्राधिकारी ने कहा झूठे है आरोप

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । आरक्षित अब्दुल्ला गंज रेंज के परसुवा समय मन्दिर पर रहने वाले पुजारी राजेन्द्र दास ने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके उचित कार्यवाही करने की मांग की है। आरोप है कि वन क्षेत्राधिकारी एवं डिप्टी रेंजर ने अपने वन कर्मियों टीम के साथ मंदिर परिसर में जबरन घुसकर पुजारी राजेन्द्र दास के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है । मंदिर के अंदर तथा पुजारी के आवास जगहों पर क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप लगाया है। वहीं इस उक्त घटना में गवाही के तौर पर लगभग एक दर्जन से अधिक स्थानीय ग्रामीणों लोगों ने भी वन क्षेत्राधिकारी के विरुद्ध उचित कार्यवाही हेतु प्रार्थना पत्र पर हस्ताक्षर किया हैं। स्थानीय लोगों के कथन अनुसार वन क्षेत्राधिकारी के इस व्यवहार से क्षेत्र में हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई है। वहीं पुजारी ने प्राथना पत्र देकर शासन प्रशासन ने उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं वन क्षेत्राधिकारी ने नानपारा क्षेत्राधिकारी को दिये गये पत्राचार में लिखा है कि अब्दुल्लागंज रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र के निम्न हारा बीट के चर्दा कछ संख्या सात आंशिक से सटे वर्षों पूर्व बने चबूतरे पर पास के ग्रामीण और बाबा राजेन्द्र दास द्वारा पूजा अर्चना की जाती है। जो की वन क्षेत्राधिकारी टीम सहित गस्त व जंगल की देखभाल कर रहे थे तभी देखा कि कुछ लोग आरक्षित वन भूमि पर नई पक्की दीवार का निर्माण कर रहे हैं जिस पर तत्काल आरक्षित वन भूमि पर अवैध निर्माण को नियम अनुसार रोका गया आरक्षित वन भूमि का गैर वानिकी रूप में प्रयोग करना भारतीय वन अधिनियम के अन्तर्गत कानून अपराध है तथा उक्त प्रकरण में रेंज द्वारा ‌वन संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत रोका गया तथा उक्त प्रकरण में पुजारी राजेन्द्र दास से वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी एवं किसी भी वन कर्मचारी द्वारा किसी भी तरह का अभद्र व्यवहार न किये जाने कि बात को पत्राचार में दर्शाया है। लेकिन जब इस प्रकरण के सम्बन्ध में नवाबगंज थाना प्रभारी शीला यादव द्वारा जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी है और मौके का जांच किया जा रहा है और वही इस प्रकरण में लेखपाल लल्लू राम ने बताया कि उक्त पक्का निर्माण आरक्षित बन क्षेत्र में पड़ रहा है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ज्ञान

चरित्र की महिमा शांत स्थिर होती हैआचरण जैसे भी हों अनुसरण होते हैंज्ञान व पैसा…

53 minutes ago

यूजीसी कानून के विरोध में ब्राह्मण महापंचायत आयोजित

गोला बाजार/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l यूजीसी कानून के विरोध में रविवार की शाम लगभग चार…

57 minutes ago

कटरा होली मिलन समारोह में उमड़ा उत्साह, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने साझा किया प्रेम व भाईचारे का संदेश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।मीरानपुर कटरा क्षेत्र में समाजवादी शिक्षक सभा की ओर से आयोजित कटरा…

7 hours ago

पुलिया निर्माण बना राहगीरों की परेशानी का कारण

दस दिनों से बंद है महराजगंज–चिउरहा– बागापार मार्ग, वैकल्पिक रास्ता न होने से ग्रामीणों में…

7 hours ago

महिला दिवस पर जिले की बेटी ने बढ़ाया मान

विकसित भारत’ विषय पर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली प्रियंका विश्वकर्मा को 51 हजार…

8 hours ago

जब संवेदनाएं जागती हैं, तभी सभ्यता आगे बढ़ती है

भौतिक प्रगति के बीच मानवीय करुणा को बचाए रखना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता महराजगंज…

8 hours ago