न्यायालय परिसर में संविधान के प्रस्तावना का पाठ किया गया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)
उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के पत्र के अनुपालन में संविधान दिवस के अवसर पर, प्रभारी जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार-एकादश की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय परिसर गोरखपुर में प्रातः11 बजे संविधान के प्रस्तावना का पाठन किया गया एवं सांयकाल 4ः30 बजे एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे। गोष्ठी में प्रभारी जनपद न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि, संविधान सभा ने भारत के संविधान को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में 26 नवम्बर, 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया। 26 नवम्बर को राष्ट्रीय कानून दिवस के रुप में भी जाना जाता है। 26 नवम्बर, 1949 को ही देश की संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत रुप से अपनाया था, परन्तु इसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया था। भारतीय संविधान में सभी वर्गो के हितो के मद्देनजर विस्तृत प्रावधानों को शामिल किया गया है। भारतीय संविधान विश्व का सबसे लम्बा लिखित संविधान है। गोष्ठी में उपस्थित अन्य न्यायिक अधिकारीगण द्वारा भी वक्तव्य के माध्यम से संविधान पर प्रकाश डाला गया। वाह्य न्यायालय बांसगांव, ग्राम न्यायालय-गोला व कैम्पियरगंज में भी पीठासीन अधिकारी द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त कर्मचारीगण को संविधान की प्रस्तावना का पाठन कराया गया। उक्त जानकारी देवेन्द्र कुमार-द्वितीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा दी गयी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

यूपी में सस्ते टेंडर डालने वालों पर शिकंजा, खराब निर्माण पर 2 साल बैन

यूपी पीडब्ल्यूडी में टेंडर प्रक्रिया में बड़ा बदलाव: 15% से ज्यादा कम बोली लगाने वालों…

3 hours ago

गगहा में सड़क हादसा, एक की मौत

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गगहा थाना क्षेत्र के बड़गो मोड़ के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क…

8 hours ago

पेट्रोल-डीजल की किल्लत से बढ़ी किसानों की चिंता, धान की बुआई और सिंचाई पर संकट

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर विकास क्षेत्र में लगातार गहराती पेट्रोल और डीजल की किल्लत…

8 hours ago

कोरोना के बाद अब इबोला का डर, WHO अलर्ट से दुनिया में बढ़ी बेचैनी

इबोला का नया वैश्विक खतरा: कोरोना के बाद फिर दहशत की आहट, WHO अलर्ट के…

16 hours ago

जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम बना पूर्वांचल के सपनों का नया मंच

हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…

1 day ago

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात सुधार पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…

1 day ago