देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पुरवा से जुड़े उपभोक्ताओं को सूचित किया गया है कि गर्मी के मौसम में बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपकेंद्र से निर्गत 11 केवी टाउन फीडर के माध्यम से एक नए फीडर “नगर विस्तार” के निर्माण का कार्य कराया जा रहा है।
निर्माण कार्य के चलते दिनांक 22 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक पुरवा विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाले टाउन फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस फीडर के अंतर्गत राम गुलाम टोला, रागनी मोड़, भीखमपुर रोड, आंबेडकर नगर, पीपरपाती, संकट मोचन गली, तारा भवन, दो पेड़वा सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
अधिशासी अभियंता चंद्रमा प्रसाद ने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि निर्धारित शटडाउन अवधि से पूर्व अपने आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य, जैसे पानी की टंकी भरना आदि, समय से पूर्ण कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…
उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…
अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…