मुख्य मार्ग से जुड़ी दर्जनों सम्पर्क मार्गो की खस्ताहाल

टूटी-फूटी सड़कों पर आने जाने वाले ग्रामीणों ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित जिम्मेदार अधिकारियों पर सड़क मरम्मत न कराए जाने का लगाया आरोप

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।नौतनवां ठूठीबारी मुख्य मार्ग से दर्जनों सीमावर्ती गांवों को जोड़ने वाली पेंडारी, निपनिया संपर्क मार्ग विगत कई वर्षों से स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा पीडब्ल्यूडी विभाग के उपेक्षाओं का दंश झेल रहा है। पूरी सड़के गड्ढे में तब्दील हो गई है और गड्ढों में बरसात का पानी भरने से लोगों को आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बताते चलें कि उपरोक्त संपर्क मार्गो से प्रतिदिन पड़ोसी देश नेपाल सहित दर्जनों सीमावर्ती गांवों के सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। परंतु बीते शुक्रवार व गुरूवार को हुई बारिश के कारण सड़क के गड्ढों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क में बने गड्ढे और उसमें भरे पानी का अन्दाजा न लगने से लोग उसमें गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं, परंतु सड़क मरम्मत कराये जाने के बजाय संबंधित विभाग के अधिकारी मूकदर्शक बन किसी बड़े दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं।
ग्राम प्रधान राजू पासवान,पिंटू राधेश्याम, ओमप्रकाश,गौरीशंकर, अकबर अली, विजय, राम बेलास सहित निपनिया गांव के दर्जनों ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क विगत छः वर्षों से विभागीय उपेक्षा का शिकार हो रही है जिसके मरम्मत के लिए विभाग को अवगत कराया जा चुका है परन्तु विभाग इस सड़क को मरम्मत कराने के बजाय मूक दर्शक बन बैठी हुई है।ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी के सुस्त रवैए पर रोष व्यक्त करते हुए क्षतिग्रस्त लिंक रोड को शीघ्र मरम्मत कराए जाने की मांग किया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

5 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

8 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

9 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

9 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

9 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

9 hours ago