1 करोड़ से होगा तालाब का सुंदरीकरण

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

चितबड़ागांव नगरपंचायत के चेयरमैन अमरजीत सिंह के प्रयासों से शासन स्तर से नगर के सुंदरीकरण हेतु वंदन योजनान्तर्गत तेलिया पोखरा के सुन्दरी करण के 01 प्रोजेक्ट स्वीकृत हुए हैं, जिसके तहत वंदन योजनान्तर्गत 01 करोड़ की धनराशि से चितबड़ागांव की हृदयस्थली तेलिया पोखरा एवं इसके आसपास उपलब्ध सुविधाओं के नवीनीकरण का कार्य किया जाना है, जिसकी रुपरेखा तैयार करने के लिए अधिशासी अधिकारी धर्मराज ने मौके पर जाकर यहां का मुआयना किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए बताया कि यहां पर संचालित बोट क्लब को सुविधाएं बढ़ाने एवं इसे आधुनिक तकनीक से लैस करने हेतु यहां पर पब्लिक एड्रेस सिस्टग स्थापित किया जाएगा, जिसके माध्यम से सुबह और शाम मधुर संगीत चलेगा, साथ ही यहां पर फ्री वाईफाई एवं सीसीटीवी कैमरे भी लगवाये जायेंगे, इसके अलावा बाउंड्री, तार फैंसिंग, पाथवे, पेवर ब्रिक्स, कर्ब स्टोन, घास, बैंच निर्माण, महिला एवं पुरुष शौचालय, राउन्डीड हट, तालाब गहरीकरण एवं सफाई, स्टील रैलिंग और लाइट आदि का कार्य वंदन योजना के अंतर्गत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्य 01 करोड़ की लागत से कराया जायेगा।बताते चलें की वर्षों से प्रशासनिक की उदासीनता के चलते इस एतिहासिक पोखरे के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा था।इस पोखरे के चारों तरफ तरफ़ से अतिक्रमण मुक्त होने की आस स्थानीय लोगों में जगी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

ईरान-अमेरिका वार्ता: शांति की उम्मीद या टकराव की तैयारी?

इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…

34 minutes ago

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

10 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

11 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

11 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

11 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

11 hours ago