सिंघाड़ा निकालने गए व्यक्ति की पोखरे में डूबने से हुई मौत

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को बरहज थाना क्षेत्र जयनगर गौरा निवासी देवनारायण पुत्र रघुवर ग्राम भड़सड़ा स्थित पोखरा में सिंघाड़ा तोड़ने गए थे,और सिंघाड़ा तोड़ते वक्त घैइला पलट गया जिससे गहरे पानी मे डूबने से उसकी मौत हो गयी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देवनारायण भड़सडा गांव स्थित एक पोखरे से सिंघाड़ा निकालता था और उसे बेच कर अपना जीवन यापन करता था। शनिवार की शाम जब वह सिंघाड़ा तोड़ने के लिए पोखरे में गया हुआ था,किन्तु कुछ देर बाद घैइला पलट गया जिससे वह पोखरे के गहरे पानी में डूब गया। अभी स्थानीय लोग कुछ समझ पाते तब तक देवनारायण की मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने उसकी डूबने की सूचना नजदीकी थाना बरहज को दी, सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार से पोखरे के पानी से देवनारायण के शरीर को बाहर लाकर इलाज हेतु नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज लाये, जहां पर चिकित्सकों ने देखते ही देवनारायण को मृत घोषित कर दीया।
स्थानीय लोगों एवं पुलिस ने इसकी सूचना देवनारायण के परिजनों के दी तो परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक बरहज कपिल देव चौधरी ने बताया कि एक व्यक्ति की पोखरे में डूबने की सूचना प्राप्त हुई है, घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल देवरिया भेज दिया गया है,बाकी विधिक कार्रवाई जा रही हैं।
देवनारायण अपने पीछे तीन पुत्री रेनू ,वन्दना, सुनैना तथा पत्नी देवंती को छोड़ गए हैं इसमें बड़ी बेटी रेनू की शादी हो गई देवंती का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई के मामले में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…

28 minutes ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…

30 minutes ago

UPPWD टेंडर नियमों में बड़ा बदलाव, अनुभवहीन ठेकेदारों पर लगेगा ब्रेक

UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…

35 minutes ago

सूचना का अधिकार पारदर्शिता का माध्यम, दुरुपयोग से बचें

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) देवरिया स्थित लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ.…

2 hours ago

स्कूल में सेंधमारी, तीन कमरों के ताले टूटे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बागापार क्षेत्र के थाना चौक अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय झुगवां कम्पोजिट…

2 hours ago

श्री शास्त्री-कुटी लिलकर में नौ दिवसीय श्री सीताराम महायज्ञ का भव्य समापन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील क्षेत्र सिकन्दरपुर के लिलकर ग्राम स्थित श्री शास्त्री-कुटी में 5 फरवरी…

2 hours ago