गड्ढे में गिरकर डूबने से हुई मौत
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बीरपुर में एक व्यक्ति का शव गावँ समीप के गड्ढे से बरामद हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि थाना मोतीपुर क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर निवासी लगभग 38 वर्षीय भगौती कश्यप पुत्र देवता थाना रुपईडीहा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परमपुर से वीरपुर गांव में बारात आया हुआ था। मृतक सुबह नित्य क्रिया हेतु गांव के बाहर गया हुआ था, लेकिन काफी देर होने पर वह दिखाई नहीं पड़ा जिससे उसकी तलाश की जा रही थी।कि सूचना मिली गांव के समीप गड्ढे में एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है लोगों द्वारा मौके पर जाकर देखा गया तो वह व्यक्ति की पहचान भगौती कश्यप के रूप में हुई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों ने बताया कि मृतक मिर्गी के बीमारी से ग्रस्त था, और मिर्गी का दौरा पड़ते ही मुंह के बल गड्ढे में गिर गया होगा, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई होगी।
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र के बढ़ौना हर्दो चौराहे पर बच्चों के आपसी झगड़े…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश हेतु आयोजित शोध पात्रता परीक्षा…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l आगामी 3 मार्च 2026, मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन खग्रास…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बुधा…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन…