नई स्पेशल ट्रेन (डाउन 04090) के सहतवार रेलवे स्टेशन पर ठहराव मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

आनंद विहार से पटना के बीच चलने वाली नई स्पेशल ट्रेन (डाउन 04090) के सहतवार रेलवे स्टेशन पर ठहराव मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। शनिवार सुबह ट्रेन के 1 घंटे 20 मिनट विलंब से पहुंचने के बावजूद यात्रियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में नगर पंचायत और क्षेत्र के सैकड़ों सम्मानित लोगों ने प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड का फूल-मालाओं से स्वागत कर मिठाई खिलाई। इस दौरान ट्रेन का ड्राइवर भी भावुक हो उठा।
जानकारी के अनुसार, डाउन ट्रेन आनंद विहार से दोपहर 2:25 बजे रवाना होकर कानपुर सेंट्रल (रात्रि 9:30), प्रयागराज जंक्शन (रात्रि 12:20), वाराणसी जंक्शन (प्रातः 3:10), गाजीपुर सिटी (4:55), बलिया (5:55), सहतवार (6:20), सुरेमनपुर (6:45), छपरा जंक्शन (8:05), पाटलिपुत्र जंक्शन (10:10) होते हुए सुबह 11:00 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वहीं, अप ट्रेन पटना जंक्शन से सुबह 6:20 बजे रवाना होकर पाटलिपुत्र (6:55), छपरा (9:10), सुरेमनपुर (9:50), सहतवार (10:13), बलिया (10:40), गाजीपुर सिटी (11:40), वाराणसी जंक्शन (13:55), प्रयागराज (16:45), कानपुर सेंट्रल (19:55) होते हुए दोपहर 2:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
इस अवसर पर भाजपा नेता राजकुमार वर्मा ने बताया कि यह ट्रेन किफायती किराए पर कम समय में दिल्ली पहुंचने का बेहतर विकल्प है, साथ ही आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि आईआरटीएस अधिकारी निर्भय नारायण सिंह के अथक प्रयास से यह ठहराव संभव हो सका है। नगर और क्षेत्रवासियों की ओर से उन्हें टेलीफोन पर बधाई दी गई। कार्यक्रम में स्टेशन मास्टर दीपक सिंह, जमशेद अहमद, सभासद रंजीत वर्मा मुन्ना, आशीष गुप्ता, आनंद सिंह, योग गुरु नितेश उपाध्याय, रोहित सिंह चंचल, ओमकार पांडे, सोनू पांडे, दीपक कुमार, नितेश पटेल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

1 hour ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

1 hour ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

1 hour ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

4 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

4 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

5 hours ago