राम कथा के तृतीय दिवस उमड़ा भक्तो का जनसैलाब
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।
जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बारीपुर मंदिर प्रांगण मे विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक राजन महाराज की चल रही रामकथा के तृतीय दिवस भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर के उतराधिकारी गोपाल दास के अथक प्रयासों से इस मंदिर का जीर्णोद्वार हुआ।
भक्तों को रामकथा का रसपान कराते हुए राजन महाराज ने रामचरित मानस की चौपाइयों का पाठ करते हुए समझाया कि जो भी व्यक्ति परमार्थ में लगा है वही भक्त है। भले ही वह देखने में भक्त न हो लेकिन कर्म से भगवान का भक्त होता है।
कथा श्रवण के लिए हर दिन जिले के कोने-कोने से भक्तो का जनसैलाब उमड़ रहा है। सोमवार को राकेश तिवारी, त्रिशूल तिवारी, रमन तिवारी, गंगेश पाण्डेय, चंद्र प्रकाश पाण्डेय, प्रवीण यादव, शशांक भूषण मिश्र सहित हजारों की संख्या भक्तों ने कथा की श्रवण किया।
परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…
अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…
छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…