रीना यादव की गैरहाजिरी पर कार्यालय ने जारी की अंतिम चेतावनी

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)आगरा स्थित कार्यालय बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी ने अनुसेवक पद पर कार्यरत रीना यादव (पुत्री महेशचन्द्र यादव, ग्राम नवीपुर, पोस्ट हाजीपुर, जनपद मैनपुरी; वर्तमान निवासी: मकान संख्या 242, श्रीकृष्ण टाउन, बगदा रोड, निकट बरौली अहीर ब्लॉक, आगरा) को 01 नवम्बर 2015 से बिना सूचना अनुपस्थित रहने के कारण अंतिम चेतावनी जारी की है।

इसे भी पढ़ें –बाल सागर प्रतियोगिता 2025 — परिणाम घोषणा: शिक्षकों ने जीता साहित्य की दुनिया में सम्मान

कार्यालय ने उन्हें कई बार नोटिस भेजकर उपस्थित होने का अवसर दिया, लेकिन उन्होंने न तो कोई स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया और न ही कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

जांच में यह पाया गया कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप सही हैं। इसके बाद भी सेवा समाप्ति से पहले अंतिम अवसर के रूप में नोटिस जारी किया गया, जिसका कोई उत्तर प्राप्त नहीं हुआ।

पीसीएस परीक्षा की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, दिए कड़े पीसीएस परीक्षा 2025निर्देश

बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि रीना यादव तुरंत कार्यस्थल पर उपस्थिति नहीं दर्ज कराती हैं, तो उनकी सेवाएं नियमानुसार समाप्त कर दी जाएंगी।

यह कदम कार्यालय अनुशासन सुनिश्चित करने और सरकारी सेवाओं में नियमितता बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

rkpshomnath

Recent Posts

21 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, शुभ रंग, प्रेम, धन और करियर का हाल

पंचांग विशेष | बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 | दैनिक राशिफल बुधवार का दिन धार्मिक आस्था,…

5 hours ago

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

10 hours ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

10 hours ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

11 hours ago