ससुराल आए युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान

सड़क हादसे में युवक की मौत – बरियारपुर थाना क्षेत्र देवरिया

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। बरियारपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर कला चौराहे के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुशीनगर जनपद के पडरौना निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ग्राम सिधुआ, थाना बरियारपुर स्थित अपने ससुराल आया हुआ था।

जानकारी के अनुसार, वह किसी काम से बाहर गया था कि तभी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही बरियारपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर रफ्तार पर लगाम लगाने की जरूरत है, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें –रीना यादव की गैरहाजिरी पर कार्यालय ने जारी की अंतिम चेतावनी

rkpnews@desk

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

14 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

14 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago