उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) भीषण तपन व उमस भरी गर्मी से आमजन परेशान हैं।आलम यह है कि सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है।बहुत ही आवश्यक कार्यों से लोग घर से बाहर निकल रहे हैं।प्रचंड गर्मी के चलते लोग बीमार पड़ रहे हैं अस्पतालों में भारी भीड़ जमा हो रही है।इसमें सर्दी,जुखाम,डायरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रहती है।सीएचसी उतरौला पर सोमवार को पांच सौ से अधिक मरीजों की ओडीपी देखी गई।स्वास्थ अधीक्षक डा०चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि बेतहाशा गर्मी के चलते मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। उल्टी,दस्त और डायरिया व गले में खराश से पीड़ित मरीज अधिक आ रहे हैं।उन्होंने बताया कि गर्मी में बाहर निकलने से बचना चाहिए तथा बासी भोजन एंव कटे फटे फल का सेवन कदापि न करें, पानी अधिक मात्रा में पीना चाहिए फ्रिज में रखे अधिक ठंडे पानी के सेवन से सर्दी,जुखाम व गले में खराश जैसी समस्या उत्पन्न होती है।घर निकलते समय पूरी आस्तीन के कपड़े व सर पर रूमाल से ढककर ही बाहर निकलें जिससे लू से बचा जा सके।
🔮 आज का मूलांक राशिफल (Numerology Today in Hindi) | 1 से 9 तक सभी…
🗓️ 18 फ़रवरी की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ 18 फ़रवरी का दिन भारतीय और विश्व इतिहास…
📌 पंचांग 18 फरवरी 2026: आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल, चौघड़िया और चंद्रबल आज का…
✍️ लेखक: संजय पराते सरकार आदिवासी हितों की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन बजट और…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…