लोगो की शिकायत पर एडीएम ने किया जाँच जेई को लगाई फटकार
मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )
जनपद के नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर के वार्ड नम्बर 1 में 39 लाख रूपये की लागत से बन रहे नाला और सी सी रोड ,निर्माण के कुछ घंटे में नाला की दिवार ढह जाने के मामले को सज्ञान में लेते हुए शुक्रवार को जाँच करने पहुंचे एडीएम सत्यमित्र ने नगर पंचायत के जेई को फटकार लगाते हुए पुरे मामले की जाँच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट प्रेषित करने का आदेश दिया।
बताते चले की जनपद के नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर के वार्ड नम्बर एक में 39 लाख रूपये की लागत से रोड से काली माता मंदिर होते हुए अवधेश सिंह के दरवाजे तक नाला और सी सी रोड का निर्माण किया जा रहा है।विगत मंगलवार को नाला निर्माण के लिए उठायी गयी दिवार अपने निर्माण के कुछ ही घंटे में ढह गयी। दिवार का निर्माण कुछ ही घंटे में ढह जाने पर उसके गुणवक्ता पर सवाल उठने लगे। मोहल्ले के बेचन कुमार ,पंकज कुमार संजय प्रेमचंद कुमार कन्हैया कुमार आदि ने अधिशासी अधिकारी से शिकायत कर जाँच की मांग करते हुए मानक के अनुरूप कार्य कराने की मांग किया है। दिवार ढ़हने के अगले दिन बुधवार को नगर पंचायत द्वारा आनन् फानन में ढही दिवार बनवा दिया गया। इस पुरे मामले को सज्ञान में लेते हुए शुक्रवार की दोपहर एडीएम सत्यमित्र सिंह मौके का स्थलीय निरिक्षण करते हुए नगर पंचायत के जेई को फटकार लगाते हुए पुरे मामले की जाँच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट प्रेषित करने का आदेश दिया है।
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जन समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित समाधान…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के…
औरैया, (राष्ट्र की परम्परा)जनता की शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष समाधान के उद्देश्य से आयोजित…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सिरसिया के पास स्थित नेशनल…
राशिफल 1 मार्च 2026: रविवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ, पढ़ें मेष से…
1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – वैश्विक और राष्ट्रीय इतिहास1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ विश्व…