मिट्टी मे दबी नवजात बच्ची को निकाल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया

जैतीपुर/शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में एक क्रूरता पूर्वक घटना सामने आई है।किसी व्यक्ति ने करीब एक सप्ताह की नवजात बच्ची को मरने के लिए मिट्टी में दबा दिया।रविवार को गौहावर मढ़ी के सामने भुड़िया जाने वाले रास्ते पर नदी किनारे मिट्टी में एक नवजात बच्ची बरामद हुई है।सुबह नदी किनारे टहलने निकले गौहावर के बबलू को बच्चे के रोने की हलकी आवाज सुनाई दी।मौके पर जाकर देखा तो एक नवजात शिशु मिट्टी में दबी थी,उसका सिर्फ एक हाथ दिखाई दे रहा था। ग्रामीणों की भीड़ लग गई सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई इतेश तोमर नें मिट्टी में दबी बच्ची को बाहर निकाला।बच्ची मिट्टी में दबी होने के चलते कराह रही थी। एक हाथ बुरी तरह जख्मी था पुलिस उसको मिट्टी खोदकर बाहर निकाल लिया और अपने वाहन से इलाज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।बच्ची गंभीर अवस्था में थी।उसकी एक हाथ के पंजे को जंगली जानवरों ने नोच लिया था।मिट्टी में दबे रहने के कारण शरीर की खाल सिकुड़ गई थी।सीएचसी पर बच्ची का इलाज किया गया। ग्रामीणों ने बताया बच्ची नए कपड़े पहने हुए थी माथे पर टीका भी लगा था। बच्ची को दबाने वालों का भी पता नहीं चल पाया है।ग्रामीणों में रोष है।पुलिस जांच में जुटी हुई है।
स्टाफ नर्स प्रज्ञा सिंह ने बताया नवजात बच्ची करीब एक सप्ताह की लग रही है,नाल कटा हुआ हैं ऐसा प्रतीत होता है। रात में किसी समय मिट्टी दबाया गया है।बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी गौरव त्यागी ने बताया बच्ची को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है। चाइल्ड केयर वालों को जानकारी दे दी गई है।शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा।

Karan Pandey

Recent Posts

21 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, शुभ रंग, प्रेम, धन और करियर का हाल

पंचांग विशेष | बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 | दैनिक राशिफल बुधवार का दिन धार्मिक आस्था,…

1 hour ago

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

6 hours ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

6 hours ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

7 hours ago