महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा कल्याण में एक बैलगाड़ी में लगे बेल का पोल के संपर्क में आने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभु पुत्र सेठई निवासी पिपरा कल्याण थाना सिंदुरिया जो बैलगाड़ी से रामअवध के घर मिट्टी गिराने गए थे,वापस आते समय बहादुर के घर के पास लगे लोहे के विद्युत पोल जिसमे विद्युत प्रवाहित हो रहा था उससे स्पर्श हो गया और बैल की वही दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि ग्राम सभा में जितने भी लोहे के विद्युत पोल लगाए गए हैं उन सभी में विद्युत का प्रवाह हो रहा है। पोल में विद्युत प्रवाह होने के कारण संपर्क में आए बैल की दर्दनाक मौत हो जाने से पशु मालिक के परिवार में शोक व्याप्त हो गया है। बताते चलें कि इसके पहले भी विद्युत विभाग की लापरवाही से कई बार कई मवेशियों की जानें चली गई हैं।हाल ही में विद्युत विभाग की लापरवाही से ही सिंदुरिया के सड़क टोला में एक भैंस की मौत हो गई थी। जे ई संतोष गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा विशेषज्ञों से जांच कराया जाएगा जांच में जो भी खामियां मिलेंगी उसके खिलाफ नियम संगत कार्यवाही की जाएगी। बहरहाल किसान की जो क्षति हुई है नियमानुसार क्षतिपूर्ति दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…
बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…
आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…
प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…
शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…