जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन निचलौल तहसील सभागार में संपन्न

समाधान दिवस में कुल 75 जन शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें 15 प्रकरणों को मौके पर ही निस्तारित किया गया

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन निचलौल तहसील सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
समाधान दिवस में कुल 75 जन शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें जिलाधिकारी द्वारा 15 प्रकरणों को मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अवशेष मामलों के लिए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सम्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्रतापूर्वक और नियमानुसार वादों को निस्तारित करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों, आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखें और सुनिश्चित करें कि वादियों को दौड़ना न पड़े।
उन्होंने भूमि विवाद के प्रकरणों में राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को स्थलीय निरीक्षण कर प्रकरणों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने का निर्देश दिया। शिकायतकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण शिकायत सुनिश्चित किया जाएगा।
इस दौरान सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, परियोजना निदेशक राम दरश चौधरी, उपजिलाधिकारी निचलौल मुकेश सिंह, तहसीलदार निचलौल राजेश कुमार श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, एआर कॉपरेटिव सुनील गुप्ता, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव सहित जिलास्तरीय और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

2 minutes ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

14 minutes ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

17 minutes ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

26 minutes ago

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक पुख्ता इंतजाम करें -मंडलायुक्त

प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

35 minutes ago

डीएम और एसपी संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…

44 minutes ago