भटनी /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बहादुर यादव महिला महाविद्यालय भटनी मे ग्राम पंचायत स्तर पर सामाजिक जागरूकता हेतु चयनित युवाओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देशन मे हुए इस कार्यक्रम मे स्थानीय युवाओं ने बड़ी संख्या मे प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देना और गांव-गांव जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित करना था।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा गांव के विकास की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। युवाओं से ही राष्ट्र का विकास होगा। आज युवाओं को सही मार्गदर्शन देने की जरूरत है जिससे युवा प्रशासन के साथ मिलकर काम कर सके। उन्होंने युवाओं को सरकारी योजनाओं, स्वच्छता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व के बारे मे जानकारी दी।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने देवरिया को देवों की भूमि बताते हुए यहा के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया।
उन्होंने युवाओं से गांव की ऐतिहासिक विरासत को बचाने और समाज को जागरूक करने का आग्रह किया एवं युवाओं से गांव मोहल्लो मे योजनाओं की जानकारी प्रसारित करने की अपील की।
कार्यक्रम मे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामशंकर यादव ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की आज युवा सकरात्मक बदलाव के वाहक बन रहा है।
खण्ड विकास अधिकारी परशुराम राम ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास अधिकारी सतीश शाही ने किया।
इससे पूर्व प्रबंधक अजय यादव ने सभी स्वयंसेवको को माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम मे जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा,सहायक विकास अधिकारी विंध्याचल सिंह,त्रयम्बक मणि त्रिपाठी,एबीएसए,सहायक विकास अधिकारी सहित ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव मौजूद रहे।
देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…