Categories: Newsbeat

कथावाचक ने गाई भगवान के गुणों की महिमा

कथा वाचक ने बताया श्रीमद्भागवत का महात्म्य

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत राजापाकड़ के छोटकी राजापाकड़ टोला में नवनिर्मित विश्वकर्मा मंदिर में प्रतिमा की स्थापना के निमित्त, रविवार से आयोजित पंच दिवसीय प्रतिष्ठात्मक श्रीविश्वकर्मा महायज्ञ एवं संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन वृंदावन से पधारे कथावाचक अनुभव कृष्ण ने भागवत की महिमा और भगवान के दिव्य गुणों का वर्णन किया। कथावाचक ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का परम उद्देश्य मानव के भीतर कृपानिधान पतित पावन भगवान के चरणों के प्रति अनुराग है। यही मानव शरीर की सार्थकता है और आत्म कल्याण का सुगम मार्ग है। झांकी आधारित कथा का श्रवण कर श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण का जयकारा लगा उठे।इस अवसर पर यज्ञाचार्य पं. अवनींद्र नाथ शुक्ल व पं. दीपक राम त्रिपाठी ने परायण पाठ किया। इस दौरान ग्रामीण व श्रद्धालु मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

2 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

6 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

6 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

6 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

6 hours ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

7 hours ago