विपक्ष के गठबंधन का नाम बदला है काम और नियत नही-अलका

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा के घर-घर सम्पर्क अभियान के तहत नपाध्यक्ष अलका सिंह ने भीखमपुर रोड पर व्यापक जनसंपर्क कर मोदी सरकार की उपलब्धियों को बता,पत्रक दिया और स्टिकर लगाये।
इस दौरान अलका सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शरीर का हर कण,उनके समय का हर क्षण देश को समर्पित है।इसी भाव से उन्होंने अपने 9 साल के कार्यकाल में ग़रीबो,वंचितों के लिये योजनाएं लाकर काम किया।वही हर क्षण देश विरोध में समर्पित विपक्ष मोदी के इन गरीब कल्याणकारी योजनाओं का मजाक उड़ाता रहा है।देश को लूटने की नीयत रखने वाली विपक्षी पार्टीयों ने ग़रीबो की आस मोदी को हराने के लिये नया गठबन्धन तैयार कर रहे है।लेकिन देश को पता है कि विपक्ष के गठबंधन का सिर्फ नाम बदला है काम और नियत नही बदली है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष के गठबंधन में नफरत है घोटाले हैं,
तुष्टिकरण है, मन काले हैं वही मोदी के गठबंधन में उज्जवला,जनधन,पीएम किसान सम्मान निधि,प्रधानमंत्री आवास,आयुष्मान कार्ड,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,सुकन्या समृद्धि योजना,अग्निवीर जैसी योजनाएं और नये एम्स,नए मेडिकल कालेज,एक्सप्रेस वे निर्माण,370 समाप्ति,तीन तलाक कानून,राम मंदिर निर्माण,काशी-केदारनाथ- उज्जैन महाकाल जीर्णोद्धार जैसे काम है।
इस दौरान अम्बिकेश पाण्डेय,निरंजन शुक्ला,जयदीप मणि,सुनील सिंह,राहुल,संजय आदि रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

इंसानियत जिंदा है: तविन फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…

8 hours ago

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

18 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

20 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

20 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

20 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

20 hours ago