रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ी में एक विवाहिता का नग्न अवस्था में शव पड़ा मिला

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

बैरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब चांददीयर पुलिस चौकी से लगभग एक किलोमीटर दूरी पर छपरा–सुरेमनपुर रेल खंड के बकुलहा रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ी में एक विवाहिता का नग्न अवस्था में शव पड़ा मिला। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव देखकर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम और चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू की। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतक महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष आंकी गई है। हालांकि उसकी पहचान अभी तक स्थापित नहीं हो सकी है, जिसके चलते पुलिस आस-पास के गांवों में गुमशुदगी से संबंधित जानकारी जुटा रही है। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रारंभिक अनुमान के आधार पर कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी (सीओ) बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि महिला का शव ट्रेन की चपेट में आने के बाद झाड़ी में जाकर गिरा हो सकता है। हालांकि यह अनुमान मात्र है। घटना की वास्तविक स्थिति फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। सीओ कुरैशी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है, ताकि घटना से संबंधित वैज्ञानिक सबूत जुटाए जा सकें। इसके अतिरिक्त बैरिया सर्किल के अंतर्गत आने वाले सभी थानों को भी महिला की पहचान सुनिश्चित करने और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच के लिए लगाया गया है। पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किसी महिला के अचानक लापता होने या किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिली हो। रेलवे प्रशासन से भी ट्रेन की आवाजाही और रात में हुए संभावित हादसे के संबंध में विवरण मांगा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा कि यह हादसा है, आत्महत्या है या किसी अन्य अप्रिय घटना का परिणाम। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर समान रूप से जांच कर रही है।
घटना से क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है। लोग इस बात को लेकर भी चिंतित हैं कि आखिर विवाहिता कौन है और नग्न अवस्था में शव झाड़ी में कैसे पहुंचा। पुलिस ने कहा है कि पहचान होते ही परिजनों से संपर्क कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

21 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

2 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

3 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

3 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

3 days ago