नगर पालिका अध्यक्ष की मान-सम्मान पर चोट — सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच एक महिला जनप्रतिनिधि के सम्मान से जुड़ा मामला सुर्खियों में है। नगर पालिका परिषद गौरा बरहज की अध्यक्ष श्वेता जायसवाल पर सोशल मीडिया के माध्यम से अमर्यादित टिप्पणियाँ करने के आरोप में पुलिस ने तिवारीपुर निवासी दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, आरोपित दिलीप कुमार पिछले दो वर्षों से लगातार नगर पालिका ।अध्यक्ष श्वेता जायसवाल और उनके पति पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियाँ कर रहा था। इस कृत्य से अध्यक्ष की सामाजिक प्रतिष्ठा और व्यक्तिगत गरिमा को गहरी ठेस पहुँची।

अध्यक्ष ने सोमवार को स्थानीय थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और मानहानि से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच के उपरांत पुलिस टीम ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि साइबर प्लेटफॉर्म पर किसी की मानहानि, चरित्र हनन या असत्य प्रचार करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे अपराध समाज में विष घोलते हैं और प्रशासन इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं करेगा।

इस घटना ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि सोशल मीडिया अभिव्यक्ति का माध्यम है, अपमान का नहीं। महिला जनप्रतिनिधियों के सम्मान की रक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

rkpnews@desk

Recent Posts

प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, गांव में मचा हड़कंप

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव में…

10 hours ago

राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और शौर्य के प्रतीक महाराणा प्रताप का 486वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों को जीवन में उतारने का किया गया आह्वान महराजगंज(राष्ट्र…

10 hours ago

जनसंघर्ष से सत्ता के शिखर तक : सुवेंदु अधिकारी की राजनीतिक यात्रा

नवनीत मिश्र नव नियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का नाम आज पश्चिम बंगाल की राजनीति में…

10 hours ago

अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में मनाई गई महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती

ओमनी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के…

10 hours ago

रेल प्रबंधक ने वाराणसी सिटी स्टेशन का गहन निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने शनिवार 09 मई,2026 को पूर्वाह्न…

11 hours ago

महाराणा प्रताप जयंती समारोह में गूंजा शौर्य और स्वाभिमान का संदेश

लार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को अखिल क्षत्रिय…

11 hours ago